इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने टी20 क्रिकेट में इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।
मुंबई इंडियंस का 300वां मुकाबला
टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से आईपीएल ने उसे सबसे ज्यादा फेमस बनाने में अहम भूमिका अदा की है। मुंबई इंडियंस जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में किया जाता है, जिसमें उन्होंने अब तक 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब मुंबई इंडियंस की टीम टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई है जो 300 मुकाबले खेलने में कामयाब हो सकी है। वहीं टी20 क्रिकेट में देखा जाए तो मुंबई इंडियंस इस मामले में पाकिस्तान और समरसेट के बाद तीसरी ऐसी टीम बनी है जो 300वां टी20 मैच खेल रही है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में जहां कुल 278 मुकाबले खेले हैं तो वहीं इसके अलावा 22 मैच उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 में खेले हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें
- पाकिस्तान - 303 मैच
- समरसेट - 303 मैच
- मुंबई इंडियंस - 300 मैच
- हैम्पशायर - 296 मैच
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 287 मैच
हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल के पिछले 2 सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे जिसमें अब लगातार तीसरे सीजन टीम की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए अपने स्क्वाड में अधिक बदलाव नहीं किए हैं, जिसमें उन्होंने कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों को ही शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिनका पिछले सीजन बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा - KKR की गेंदबाजी को हलवा बनाकर खा जाएंगे हिटमैन
RR vs CSK, IPL 2026: सीएसके का कैसा है राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड? पिछले सीजन दोनों मैचों में मिली थी मात
Latest Cricket News