1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंधी को देखकर मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स से बोले रोहित-कमबैक, बिजली की गति से भागा ये खिलाड़ी

आंधी को देखकर मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स से बोले रोहित-कमबैक, बिजली की गति से भागा ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला 13 अप्रैल को दिल्ली के मैदान पर खेलना है, जब मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ट्रेनिंग कर रहे थे, तब आंधी आ गई।

rohit sharma and trent boult- India TV Hindi
Image Source : MUMBAI INDIANS TWITTER SCREEN GRAB रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जब शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चली और हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट भी देखी गई। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है और इसके लिए मुंबई की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। मैच से पहले जब ट्रेनिंग सेशन में मुंबई के प्लेयर्स हिस्सा ले रहे थे, तभी तेज आंधी आई और प्लेयर्स को ट्रेनिंग बीच में ही छोड़कर वापस भागना पड़ा। 

ट्रेनिंग छोड़कर भागे मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मुंबई के प्लेयर्स आंधी की वजह से ग्राउंड से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें रोहित शर्मा तेजी के साथ चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि कमबैक, कमबैक। वीडियो में दीपक चाहर, कोच महेला जयवर्धने और लासिथ मलिंगा भागते हुए मैदान से बाहर आते हैं। वहीं जब कैमरामैन रोहित की तरफ फोकस करता है, तो रोहित कहते हैं कि मुझे क्या दिखा रहा है। उसे (आंधी) दिखा ना। वहीं एक दूसरे वीडियो में आंधी और तूफान आने के बाद तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बिजली की गति से भागते हुए दिखाई देते हैं। 

प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक आईपीएल 2025 में कुल पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक में जीत हासिल की है और चार मुकाबले हारे हैं। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.010 है। वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर मौजूद है। अब टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अप्रैल को होगा।

पहले मैच में नहीं खेले थे हार्दिक पांड्या 

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले मैच में जहां बैन होने की वजह से नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे, तब कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या कप्तान के तौर पर वापस लौटे, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली। अभी टीम के सीजन में 9 मुकाबले बचे हुए हैं और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ताकि उसका नेट रन रेट प्लस में पहुंचे और वह प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आ सके। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता था। 

Latest Cricket News