भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत अंगुली में चोट लगने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह चौथे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे। लेकिन अगर टीम को जरूरत होगी, तो पंत चौथे टेस्ट में बैटिंग करेंगे। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पंत के पैर में लगी थी, जिससे उनके खून निकलने लगा था और फिर वह ग्राउंड से बाहर चले गए थे। पहले कहा जा रहा था कि पंत की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को मौका मिलेगा। लेकिन वह अभी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्क्वाड में पंत के रिप्लेसमेंट की जगह एन जगदीशन को चांस मिल सकता है। उनका शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।
घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार रिकॉर्ड
एन जगदीशन ने अभी तक भारतीय टीम के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 3373 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा 64 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 2728 रन दर्ज हैं, जिसमें 9 शतक दर्ज हैं। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो वह बड़ी पारी खेलते हैं।
जगदीशन IPL में खेल चुके हैं 13 मुकाबले
दुनिया की सबसे ज्यादा फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल में एन जगदीशन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 13 मैचों में कुल 162 रन बनाए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी काबिलियत को देखते ही सेलेक्टर्स उन्हें एक संभावित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
चोटिल होने के बाद भी बैटिंग करने उतरे हैं पंत
ऋषभ पंत का चोटिल होना भारतीय टीम के किए किसी झटके से कम नहीं है। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। फिर दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट में भी उन्होंने अर्धशतक लगाए थे। अब भले ही वह चोटिल हैं, लेकिन चौथे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद वह बैटिंग करने उतरे हैं। अभी वह 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि चौथे टेस्ट में पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें:
ODI और T20I सीरीज के लिए 2 अलग-अलग कप्तान घोषित, स्क्वाड का भी किया गया ऐलान; इन्हें मिली जगह
एशिया कप 2025 में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा
Latest Cricket News