1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीच एशिया कप में इस टीम को लगा करारा झटका, अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी

बीच एशिया कप में इस टीम को लगा करारा झटका, अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी

एशिया कप 2025 के बीच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा धक्का लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

naveen ul haq- India TV Hindi
Image Source : AP नवीन उल हक

एशिया कप इस वक्त चल रहा है। आठ टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। अब तक छह मुकाबले हो चुके हैं। इस बीच अब पता चला है कि अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है। हालां​​कि अफगानिस्तान ​क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम एक मैच खेलकर उसे जीत चुकी है और सुपर 4 की तगड़ी दावेदार मानी जा रही है। 

नवीन उल हक पूरे एशिया कप से बाहर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी की ओर से जानकारी दी गई है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज नवीन उल हक एशिया कप से बाहर हो गए हैं। यानी वे अब यहां से कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे। पिछले दिनों में उन्हें कंधे की चो​ट लगी थी, जिससे वे अभी उबर रहे हैं। अब पता चला है कि एसीबी की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी खेलने की परमीशन नहीं दी है। यानी नवीन उल को कोई नई चोट तो नहीं लगी है, लेकिन पुरानी अभी पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाई है। जब वे पूरी तरह से फिट नहीं हो जाती। मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी। 

अब्दुल्ला अहमदजई की टीम में एंट्री

इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये भी ऐलान कर दिया है कि नवीन उल हक की जगह तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान ने पहले उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया था, लेकिन अब वे मुख्य स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं और नियमानुसार प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। अब्दुल्ला अहमदजई ने अभी हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। अब उन्हें अगर एशिया कप खेलने का मौका मिलता है तो उनके लिए इससे बेहतर बात और क्या हो सकती है। अभी तक उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर एक विकेट अपने नाम किया है। 

सुपर 4 में एंट्री मार सकती है अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की टीम ने एशिया कप 2025 में अब तक एक मैच खेला है और उसे जीता भी है। टीम ने हांगकांग को 94 रन के भारी अंतर से हराया था। अब 16 सितंबर यानी मंगलवार को टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना अहम मैच खेलेगी। इस मैच को जीतने के बाद टीम सुपर 4 में चली जाएगी। जिस तरह का खेल टीम इस वक्त दिखा रही है, उससे लगता है कि टीम अगले राउंड तक तो जा सकती है। देखना होगा कि कैसा प्रदर्शन खिलाड़ियों की ओर से देखने के लिए मिलता है। 

यह भी पढ़ें

क्या फिर से एशिया कप में हो पाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच? बन रहे हैं ये समीकरण

हाथ नहीं मिलाने से बौखलाया पूरा पाकिस्तान, अब ICC अधिकारियों पर साधा निशाना

Latest Cricket News