A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप होगा दिग्गज कप्तान का आखिरी टूर्नामेंट, ओलंपिक में भी दिखाया है जलवा

वर्ल्ड कप होगा दिग्गज कप्तान का आखिरी टूर्नामेंट, ओलंपिक में भी दिखाया है जलवा

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम की दिग्गज पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि ये उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा।

Suzie Bates- India TV Hindi
Image Source : AFP सूजी बेट्स

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों के पास तैयारी के लिए अधिक समय नहीं बचा है। वहीं कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों का ये आईसीसी टूर्नामेंट आखिरी भी हो सकता है, जिसमें एक नाम न्यूजीलैंड की 38 साल की खिलाड़ी सूजी बेट्स का साफ हो गया है। कीवी महिला टीम की पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी सूजी बेट्स ने टूर्नामेंट शुरू होने से 2 महीने पहले ये साफ कर दिया है कि ये उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा जिसके बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगी। सूजी बेट्स का कमाल सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि ओलंपिक में भी देखने को मिला है।

सूजी बेट्स के नाम है सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड महिला टीम की दिग्गज पूर्व कप्तान सूजी बेट्स को लेकर बात की जाए तो उनका इंटरनेशनल करियर 20 साल लंबा है। इसमें वह अभी भी महिला और पुरुष दोनों में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। सूजी बेट्स ने टी20 इंटरनेशनल में 181 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 4717 रन बनाए हैं और इसमें एक शतकीय और 28 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। न्यूजीलैंड को अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान करना है, जिससे पहले सूजी बेट्स ने अपने फैसले के बारे में सभी को जानकारी दे दी है। साल 2024 में जब हुए पिछले महिला टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने खिताब को अपने नाम किया था तो सूजी बेट्स उस स्क्वाड का हिस्सा थी। टी20 इंटरनेशनल के अलावा सूजी बेट्स का वनडे में भी बल्ले से कमाल देखने को मिला है जिसमें उन्होंने 181 मुकाबले खेले हैं और 5964 रन बनाने के साथ 13 शतकीय और 37 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

बीजिंग ओलंपिक में न्यूजीलैंड बास्केटबॉल टीम का थी हिस्सा

न्यूजीलैंड महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स का कमाल सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं देखने को मिला बल्कि वह ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2008 में जब बीजिंग में ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया गया था तो उसमें सूजी बेट्स न्यूजीलैंड की बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थी और वह मुकाबला खेलने के लिए कोर्ट में उतरी थी। सूजी बेट्स का क्रिकेट में सिर्फ बल्ले से ही कमाल देखने को नहीं मिला बल्कि गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम भूमिका अदा की है जिसमें उन्होंने वनडे में जहां 83 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 62 विकेट दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला

बांग्लादेश ने पाकिस्तान क्रिकेट को दिया झटका, अपने खिलाड़ी भेजने से किया साफ इन्कार

Latest Cricket News