1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले ही टेस्ट में ये क्या हुआ, टूटते टूटते बचा 26 साल पुराना कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले ही टेस्ट में ये क्या हुआ, टूटते टूटते बचा 26 साल पुराना कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के निक मैडिसन शून्य पर आउट हो गए। इससे पहले उन्होंने 33 बॉल का सामना किया, लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए।

nic maddinson- India TV Hindi
Image Source : AP निक मैडिसन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टेस्ट शुरू हो चुके हैं। आज पहला मैच डरबन में शुरू हुआ और पहले ही दिन कुछ ऐसा हुआ कि इतिहास में दर्ज हो गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बैटिंग के​ लिए उतरी, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज निक मैडिसन काफी ज्यादा बॉल खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए। ये अपने आप में नया और अद्भुत टाइप का है। 

निक मैडिसन 33 बॉल खेलकर भी नहीं खोल सके अपना खाता

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में कंगारू टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान में आई। सलामी जोड़ी के रूप में निक मैडिसन और ट्रेविस हेड उतरे। इस दौरान निक मैडिसन ने 33 बॉल खेल ली, लेकिन उनके बल्ले से एक भी नहीं आया। आखिर में शून्य पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में प्रॉपर बैटर के तौर पर कोई बल्लेबाज काफी दिन बाद इतनी बॉल खेलकर भी बिना रन बनाए आउट हो गया। यहां पर हम प्रॉपर बैटर की जब बात रहे हैं, तो उसमें पहले नंबर से लेकर सातवें नंबर तक बैटिंग के लिए आने वाले बल्लेबाजों की बात हो रही है। 

ट्रेवर ग्रिपर 36 बॉल पर नहीं बना पाए थे एक भी रन

निक मैडिसन अगर थोड़ी और देर खेलते रहते और रन नहीं बनाते तो वे नया कीर्तिमान भी रच सकते थे, जो कि बाल बाल बच गया। साल 2000 में जिम्बाब्वे के ट्रेवर ग्रिपर के नाम ये रिकॉर्ड है। ट्रेवर ग्रिपर साल 2000 में 36 बॉल खेलकर भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। हालांकि वैसे तो बहुत सारे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने काफी बॉल खेलकर भी कोई रन बनाया है, लेकिन प्रॉपर बल्लेबाज के तौर पर इन्हीं का नाम आता है। 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही काफी खराब

खास बात ये रही कि निक मैडिसन के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। वे 19 बॉल में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन 58 बॉल खेलकर केवल 37 ही रन बना सके और उन्हें भी वापस पवेलियन जाना पड़ा। इस तरह से कहें तो कंगारू टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। हालांकि अभी तो पहले टेस्ट का पहला दिन है, टीम के पास वापसी का मौका है, लेकिन नहीं लगता कि साउथ अफ्रीकी टीम ऐसा उसे करने देगी। 

यह भी पढ़ें 

भारतीय बल्लेबाजों की खुल गई पोल, बैक टू बैक दो मैचों में रहे फ्लॉप

आज बिल्कुल मुफ्त में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला​ LIVE, कितने बजे से शुरू होगा मैच

Latest Cricket News