1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद निकोलस पूरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की करेंगे कप्तानी

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद निकोलस पूरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की करेंगे कप्तानी

निकोलस पूरन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह मेजर लीग क्रिकेट 2025 में MI न्यूयॉर्क की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV निकोलस पूरन

टी-20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। पूरन ने सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, अब वह दुनियाभर के टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के 2025 सीजन से पहले MI न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

MLC 2023 में निकोलस पूरन ने किया था शानदार प्रदर्शन

निकोलस पूरन टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वह 2023 से MLC में खेल रहे हैं। 2023 सीजन में पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उस सीजन 388 रन बनाकर वह टॉप रन स्कोरर थे। पिछले सीजन तक MI न्यूयॉर्क की कप्तानी कायरन पोलार्ड कर रहे थे। लेकिन 2025 सीजन के शुरू होने से ठीक पहले फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरन को कप्तान नियुक्त किया। अब देखना ये होगा कि उनकी कप्तानी में MI की टीम इस लीग में कैसा प्रदर्शन करती है।

2023 में चैंपियन बनी थी MI न्यूयॉर्क की टीम

MI न्यू यॉर्क की टीम 2023 में MLC का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। वहीं पिछले सीजन पोलार्ड की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। आगामी सीजन में अब पूरन अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे। MLC 2025 में MI न्यू यॉर्क का पहला मुकाबला 13 जून को टेक्सास सुपर किंग्स से होगा। यह मैच ओकलैंड कोलिजीयम स्टेडियम में होगा।

निकोलस पूरन को कप्तान बनाने के बाद MI न्यूयॉर्क के फ्रेंचाइजी ने क्या कहा?

निकोलस पूरन को कप्तान बनाने की जानकारी फ्रेंचाइजी ने प्रेस रिलीज के जरिए दी है। फ्रेंचाइजी ने लिखा कि हमारे हीरो, हमारे कप्तान! निकोलस पूरन - 29 वर्षीय पॉकेट डायनामाइट, ​​MINY के सुपरस्टार को मेजर लीग क्रिकेट के 2025 सीजन से पहले MI न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि यह बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है। वह अपनी कप्तानी में टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें

WTC Final: साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, पिछले 6 टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए किया टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

Latest Cricket News