Nitish Rana Video: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नितीश राणा ने एक बड़ा खुलासा किया है। राणा ने बताया कि उन्होंने किसके कहने पर आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को ज्वाइन किया था। वो इंसान कोई और नहीं भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। दिल्ली की टीम इस सीजन अपना पहला मैच लखनऊ से 1 अप्रैल को खेलेगी।
किसके कहने पर नितीश राणा ने ज्वाइन किया दिल्ली कैपिटल्स?
DC द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नितीश राणा ने कहा कि एक ही बंदा था जिससे मैंने पुछा था कि मुझे डीसी ज्वाइन करना चाहिए या नहीं, वो ऋषभ ही था। क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत खेला है और टीम की कप्तानी भी की है। वह टीम की सभी अंदरूनी बातें जानता था। मुझे उस दौरान लगा कि यही सही बंदा है जिससे मैं पुछ सकता हूं कि मैं अपने जीवन में जो निर्णय लेने जा रहा हूं वो सही है या नहीं. क्योंकि वह भी मुझे अच्छी तरह से जानता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो
राणा ने इस वीडियो में आगे कहा कि उसने तीन सेकंड में अपना जवाब दे दिया था। इससे बेस्ट तुम्हारे लिए कुछ अच्छा नहीं हो सकता है। बस चुपचाप हां बोल दो। मुझे उनके द्वारा कहे गए हर एक शब्द याद है कि उसने बस तीन सेकंड लिया था। उसके बाद मैंने फिर इस मसले पर कभी बातचीत नहीं की। उसका वो बोलना की काफी था, जिसके बाद मैंने डीसी में शामिल होने का फैसला किया। नितीश राणा आगामी आईपीएल सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।
आईपीएल में अब तक कैसा रहा है नितीश राणा का प्रदर्शन?
नितीश राणा के आईपीएल करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी हिस्सा रहे। अब इस सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। नितीश राणा अब तक आईपीएल में 118 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 112 पारियों में 27.97 के औसत से 2853 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम 20 अर्धशतक दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, सस्पेंड हुआ फ्रेंचाइजी का X अकाउंट
The Hundred 2026: ऑक्शन हुआ खत्म, फ्रेंचाइजियों ने खरीदे एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी, यहां देखें सभी टीमों का फुल स्क्वॉड
Latest Cricket News