NZ vs AFG: न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
New Zealand vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कीवी टीम ने 18वें ओवर में 183 रनों का टारगेट हासिल कर लिया।

New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026: चेन्नई में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कीवी टीम ने 17.5 ओवर में 183 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज खराब हुआ है। न्यूजीलैंड को छठे ओवर में 2 बड़े विकेट मिल गए। इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज भी आउट हो गए। दोनों विकेट लॉकी फर्ग्यूसन के खाते में गए। इसके बाद गुलबदीन और सेदिकुल्लाह ने शानदार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करते हुए 17 ओवर में अफगानिस्तान को 150 रन के पार पहुंचा दिया। गुलबदीन अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 20 ओवर में 182/6 रन के स्कोर पर रोक दिया। लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
अफगानिस्तान के स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहद खराब हुआ है। टीम ने 2 ओवर में ही 2 बड़े विकेट खो दिए। फिन एलन और रचिन रवींद्र अफगान स्पिनर मुजीब का शिकार बने। इसके बाद टिम सीफर्ट ने पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, सीफर्ट कुछ देर बाद 65 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 155 रन 5 विकेट खोकर बनाए। इसके बाद मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल ने मिलकर 17.5 ओवर में टीम को जीत दिला दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
Live updates : NZ vs AFG Live Score T20 World Cup 2026
-
February 08, 2026 2:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया है। अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट से अपना पहला मैच हार गई है। डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने कीवी टीम को जीत दिलाई। दोनों नाबाद लौटे। सैंटनर 27 और डेरिल मिचेल ने 25 रन बनाए।
-
February 08, 2026 2:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को मिली 5वीं सफलता
न्यूजीलैंड को 5वां झटका लग गया है। अजमतुल्लाह ने चैपमैन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 16 ओवर में कीवी टीम ने 155 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। मिचेल और सैंटनर पर अब जीत का दारोमदार है।
-
February 08, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जीत के करीब पहुंची न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 150 रनों का स्कोर पार कर लिया है। चैपमैन 27 रन और मिचेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है।
-
February 08, 2026 1:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टिम सीफर्ट अर्धशतक बनाकर आउट
टिम सीफर्ट ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हालांकि, बैक टू बैक छक्के जड़ने के बाद टिम सीफर्ट अपना विकेट गंवा बैठे हैं। मोहम्मद नबी ने टिम को अपने पहले ही ओवर में अपना शिकार बनाया।
-
February 08, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
100 रन के पार न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 100 रन का स्कोर पार कर लिया है। टिम सीफर्ट 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। चैपमैन 10 रन बनाकर दूसरे छोर पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 82 रनों की दरकार है।
-
February 08, 2026 1:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ग्लेन फिलिप्स 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 183 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना तीसरा विकेट 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के रूप में 88 के स्कोर पर गंवा दिया है। फिलिप्स इस मैच में 25 गेंदों में 42 रनों की पारी खेलने के बाद राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 08, 2026 1:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर्स में बनाए 75 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 183 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 32 और टीम सीफर्ट 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम को अब जीत के लिए 72 गेंदों में 108 रन और बनाने हैं।
-
February 08, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन के पार न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में अपना स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है। टिम 31 रन और ग्लेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम को अब तीसरे विकेट की तलाश है।
-
February 08, 2026 1:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5 ओवर समाप्त
एक ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स पारी को संभालने में लगे हैं। दोनों बल्लेबाज अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बना रहे हैं। 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 44 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
-
February 08, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट
न्यूजीलैंड का टॉप आर्डर दूसरे ही ओवर में लड़खड़ा गया है। मुजीब ने लगातार 2 गेंदों पर विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। रचिन रवींद्र अपना खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर चलते बने। ये ओवर कमाल का ओवर रहा।
-
February 08, 2026 1:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब ने अपने पहले ही ओवर में फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। फिन सिर्फ 1 रन बना सके। न्यूजीलैंड को बहुत बड़ा झटका लग गया है। मुजीब ने अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिला दी।
-
February 08, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड की पारी का आगाज
टिम सीफर्ट और फिन एलन न्यूजीलैंड की पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। फजलहक फारूकी पहला ओवर फेंक रहे हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनरों से बचकर रहना होगा।
-
February 08, 2026 12:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड को मिला 183 रनों का टारगेट
अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाने में सफल हो गई है। लॉकी फर्ग्यूसन ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।
-
February 08, 2026 12:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5वां झटका
मैट हेनरी ने विकेट से 19वें ओवर का आगाज किया है। दरविश रसूली सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। अब मोहम्मद नबी और अजमत क्रीज पर हैं।
-
February 08, 2026 12:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका
गुलबदीन नायब अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र ने चौथी सफलता दिला दी है। गुलबदीन विकेटकीपर टिम सीफर्ट के हाथों लपके गए हैं।
-
February 08, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
150 रन पूरे
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए रन रोकने मुश्किल होते जा रहे हैं। गुलबदीन ने दरविश रसूली के साथ मिलकर टीम का स्कोर 17 ओवर में 150 रन पहुंचा दिया है।
-
February 08, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका
गुलबदीन नायब ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सेदिक भी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के पास अब न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देने का बेहतरीन मौका है। इस बीच अफगानिस्तान को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। सेदिकुल्लाह 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
February 08, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
तीसरे विकेट का इंतजार
गुलबदीन तेजी से रन बटोरते हुए अपने अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सेदिकुल्लाह उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। छठे ओवर के बाद से न्यूजीलैंड के गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं। टीम को अब तीसरे विकेट की तलाश है, ताकि मजबूत साझेदारी को तोड़ा जा सके।
-
February 08, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुलबदीन और सेदिकुल्लाह ने जमाए पैर
गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह लगातार रन बटोर रहे हैं और 50 रनों की साझेदारी के बेहद करीब पहुंच गए हैं। गुलबदीन 29 और सेदिकुल्ला 20 रन बनाकर जमे हुए हैं। 12 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन हो गया है।
-
February 08, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Vanson Soral
10 ओवर का खेल समाप्त
अफगानिस्तान ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 72 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल क्रीज पर डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड अब तीसरे विकेट की तलाश में है।
-
February 08, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन के पार अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने 8वें ओवर में 50 रन का स्कोर का पार कर लिया है। इस बीच मैदान पर आए नए बल्लेबाज गुलबदीन नायब ने T20I क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
-
February 08, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Vanson Soral
लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ओवर में झटके 2 विकेट
छठे ओवर का आगाज और समापन विकेट के साथ हुआ। इब्राहिम पहली गेंद पर पवेलियन लौटे और अब आखिरी गेंद पर गुरबाज पवेलियन लौट गए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी को आउट करते हुए कमाल कर दिया है। गुरबाज 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
-
February 08, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को छठे ओवर में पहली सफलता दिला दी है। ओवर की पहली ही गेंद पर इब्राहिम बड़ा शॉट मारने गए लेकिन कैच दे बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार कैच लपका।
-
February 08, 2026 11:24 AM (IST) Posted by Vanson Soral
5 ओवर समाप्त, न्यूजीलैंड अब भी खाली हाथ
अफगानिस्तान ने 5 ओवर में 35 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। गुरबाज और इब्राहिम लगातार रन बटोरने में जुटे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अब तक पहली सफलता नहीं मिल पाई है।
-
February 08, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Vanson Soral
2 ओवर समाप्त
अफगानिस्तान की पारी का आगाज धीमा हुआ है। 2 ओवर में सिर्फ 10 रन आए हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पहले विकेट का बेसब्री से इंतजार है।
-
February 08, 2026 11:01 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान की पारी का आगाज
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की ओर से पारी का आगाज कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी पहला ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं।
-
February 08, 2026 10:53 AM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
-
February 08, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी
-
February 08, 2026 10:39 AM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड को खलेगी इन खिलाड़ियों की कमी
न्यूजीलैंड की ओर से आज के मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवान कॉन्वे और काइल जेमिसन नहीं खेल रहे हैं। वहीं, अफगानिस्तान की टीम में 3 स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाज हैं।
-
February 08, 2026 10:38 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगान टीम में 3 स्पिनर
राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे। यह हमारा पहला मैच है, नई पिच है, बोर्ड पर रन बनाएंगे और उन्हें लगता है कि बाद में हमारे स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलेगी। हमारे पास बहुत अनुभव है, ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी दुनिया में खेले हैं। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। राशिद, मुजीब और नबी तीन स्पिनर हैं। टीम में 3 तेज गेंदबाज भी हैं।
-
February 08, 2026 10:34 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।
-
February 08, 2026 10:29 AM (IST) Posted by Vanson Soral
थोड़ी देर में टॉस
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने वाला कप्तान क्या फैसला लेता है।
-
February 08, 2026 10:25 AM (IST) Posted by Vanson Soral
टॉस 10:30 पर
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मुकाबला भारतीय समायनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। चेन्नई में यह मुकाबला खेला जाएगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी 10 बजकर 30 मिनट पर होगा।
-
February 08, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अफगानिस्तान का स्क्वॉड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।
-
February 08, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन।
-
February 08, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज हो गया। टूर्नामेंट का आज दूसरा दिन है, जिसमें पहला मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।