New Zealand vs South Africa T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच ग्रुप-डी का अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया है। कीवी की टीम से तरफ से बल्लेबाजी में मार्क चैपमेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 26 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, इसके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मार्को यान्सन का कमाल देखने को मिला जो अपने 4 ओवर्स में 40 रन देने के साथ चार विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
साउथ अफ्रीका की टीम जब इस मुकाबले में पीछा करने उतरी तो उसमें उनके कप्तान एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, जिसमें डी कॉक 20 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। एडन मार्करम ने एक छोर को संभाले रखा और रन बनाने की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले में टारगेट को 17.1 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें एडन मार्करम के बल्ले से नाबाद 44 गेंदों में 86 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं रयान रिकल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की टीम इस जीत के साथ सुपर-8 के लिए अपनी जगह को लगभग पक्की कर चुकी है।
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
साउथ अफ्रीका - एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
Latest Cricket News