A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SA, Warm-up Match HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को प्रैक्टिस मैच में 9 विकेट से हराया, रिली रूसो का अर्धशतक

NZ vs SA, Warm-up Match HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को प्रैक्टिस मैच में 9 विकेट से हराया, रिली रूसो का अर्धशतक

NZ vs SA, Warm-up Match HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की है।

SA vs NZ, Warm-Up match- India TV Hindi
SA vs NZ, Warm-Up match

NZ vs SA, Warm-up Match HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट की एकतरफा जीत हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच शुरू से ही पूरी तरह से कीवियों पर हावी रही और विलियमसन एंड टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वेन पॉर्नेल ने न्यूजीलैंड को शुरू में हो दोहरे झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद केशव महाराज और तबरेज शम्सी की फिरकी के आगे पूरी टीम देखते-देखते महज 98 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद रिली रूसो के 53 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 11.2 ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर लिया।

Latest Cricket News