NZ vs WI 1st T20I: पहले मैच में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया
NZ vs WI 1st T20I: पहले मैच में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया
Written By : Abhishek Pandey
Published : Nov 05, 2025 11:50 am IST,
Updated : Nov 05, 2025 03:37 pm IST
NZ vs WI 1st T20I: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। जहां वेस्टइंडीज ने रोमांचक जीत दर्ज की।
वेस्टइंडीज की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमें इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच 5 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया। इस जीत के साथ ही विंडीज टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।