1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी फिर छूटे पीछे, पर्पल कैप में जोफ्रा आर्चर की लंबी छलांग

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी फिर छूटे पीछे, पर्पल कैप में जोफ्रा आर्चर की लंबी छलांग

IPL 2026 में लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ की 4 टीमें तय हो गई हैं।। ऐसे में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है।

vaibhav sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 के लीग स्टेज का रोमांचक सफर खत्म हो चुका है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ पर टिकी हैं। लेकिन नॉकआउट मुकाबलों से पहले ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस ने भी जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया है। एक तरफ केएल राहुल ने सीजन का अंत धमाकेदार अंदाज में किया, तो दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर ने अपनी घातक गेंदबाजी से पर्पल कैप की दौड़ में लंबी छलांग लगा दी। 24 मई को लीग स्टेज का आखिर दिन था, जहां खेले गए मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपने निराशाजनक अभियान का अंत जीत के साथ किया।

वैभव टॉप-5 में शामिल

ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के पास लंबी छलांग लगाने का मौका था, लेकिन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने उन्हें जल्दी आउट कर दिया। सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बना सके और इस तरह वह कुल 583 रन के आंकड़े तक ही पहुंच सके। लीग स्टेज खत्म होने के बाद वैभव ऑरेंज कैप की रेस में 5वें स्थान पर हैं। उनसे ऊपर बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल और हेनरिक क्लासेन और केएल राहुल मौजूद हैं।

लीग स्टेज के आखिरी दिन केएल राहुल ने टूर्नामेंट से विदाई लेने से पहले शानदार प्रदर्शन किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर उनके सीजन में कुल 593 रन हो गए और उन्होंने सूर्यवंशी समेत कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया। हालांकि प्लेऑफ मुकाबलों के बाद यह स्थिति बदल सकती है। 

IPL 2026 में लीग स्टेज की समाप्ति तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • बी साई सुदर्शन- 638
  • शुभमन गिल - 616
  • हेनरिक क्लासेन - 606
  • केएल राहुल - 593
  • वैभव सूर्यवंशी - 583

जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग

वहीं, पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर ने बड़ा धमाका किया। राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में आर्चर की अहम भूमिका रही। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्चर ने पावरप्ले में रोहित शर्मा और नमन धीर को आउट किया, जबकि बाद में हार्दिक पांड्या को भी पवेलियन भेजा। इस प्रदर्शन के बाद आर्चर सीधे पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने अंशुल कंबोज, राशिद खान और ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। आर्चर के नाम अब 21 विकेट हो गए हैं। उनसे आगे सिर्फ भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा हैं, जिनके नाम 24-24 विकेट दर्ज हैं। अब प्लेऑफ में भुवनेश्वर कुमार, रबाडा, आर्चर और राशिद खान के बीच पर्पल कैप जीतने की जंग और भी दिलचस्प होने वाली है।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली से भिड़ने के बाद ट्रैविस हेड की फैमिली तक पहुंचे हेट मैसेज, वाइफ जेसिका ने सुनाई आपबीती

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में फिर से उलटफेर, आरसीबी ने किया टॉप पर कब्जा, गुजरात टाइटंस को नुकसान

Latest Cricket News