A
Hindi News खेल क्रिकेट PAK vs NAM Weather Report: कोलंबो में बारिश कर सकती है खेल खराब, मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

PAK vs NAM Weather Report: कोलंबो में बारिश कर सकती है खेल खराब, मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

PAK vs NAM Weather Report: पाकिस्तान के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। हालांकि अगर बारिश की वजह से ये मैच रद्द भी होता है तब भी उनकी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

Colombo- India TV Hindi Image Source : AFP सिंहली स्पोर्ट्स क्लब

PAK vs NAM Weather Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में 18 फरवरी को दिन का दूसरा मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा है। इस ग्रुप से अभी तक सिर्फ टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रही है। पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सुपर 8 में पहुंच सकता है। वहीं अगर इस मैच में अगर नामीबिया उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा देता है तो उस स्थिति में पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

कोलंबो में 3 बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तानी फैंस के मन में बारिश को लेकर चिंता सता रही है। उनके मन में ये सवाल है कि क्या इस मैच में भी बारिश होगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि मैच के दौरान कब और कितने बजे बारिश होने की कितनी संभावना है। पाकिस्तान और नामीबिया के बीच ये मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। उस वक्त कोलंबो में 49% बारिश होने की संभावना है। वहीं उससे एक घंटे पहले 2 बजे 60% बारिश होने की संभावना है।

शाम 4 बजे के बाद बारिश होने की संभावना नहीं

एक अच्छी बात ये है कि शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कोलंबो में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। शाम 4 बजे से लेकर 5 बजे तक वहां बारिश होने की संभावना सिर्फ 18% है। वहीं शाम 6 बजे 23 % बारिश होने की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि बारिश की वजह से टॉस में कुछ देरी हो लेकिन मैच के दौरान बारिश की वजह से खेल में ज्यादा रुकावट देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि अगर बारिश होती है तो उससे पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। ये मुकाबला रद्द होता है तो उस स्थिति में भी पाकिस्तान आसानी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन?

पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स पर रोमांचक जीत के साथ की, जिसमें फहीम अशरफ की नाबाद 29 रन की धमाकेदार पारी की वजह से आखिरी ओवर में उन्हें जीत मिली। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के खिलाफ भी जीत हासिल की, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने उस मैच में बैटिंग करते हुए 175/7 रन बनाए और फिर पाकिस्तान को 114 रन पर आउट कर दिया। अब इस मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें 

सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू

ऑस्ट्रेलिया को 17 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, कब- कब टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर

 

Latest Cricket News