PAK vs NAM T20 World Cup: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, सुपर 8 में कर ली एंट्री
PAK vs NAM T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 102 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जवाब में नामीबिया की टीम केवल 97 रन ही बना सकी।

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 102 रनों से अपने नाम करने के साथ सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसके साथ ही अगले दौर की सभी टीमें भी तय हो गई हैं। पाकिस्तान ने अहम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें पाकिस्तान ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए थे। अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी आज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। इनकी जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को मौका दिया गया है। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 100 रन तो वहीं शादाब खान के बल्ले से नाबाद 36 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली। नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी में जैक ब्रासेल ने 2 जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
नामीबिया की टीम टारगेट का पीछा करते समय पूरी तरह से दबाव में दिखी जिसमें लगातार अंतराल में उनके विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। इस मैच में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर्स में सिर्फ 97 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनकी तरफ से सबसे ज्यादा लोरेन स्टीनकैंप ने 23 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, इसके अलावा शादाब खान ने 3 विकेट तो वहीं सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। अब सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी।
पाकिस्तान और नामीबिया की प्लेइंग 11
नामीबिया की प्लेइंग XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
Live updates : PAK vs NAM Live Score Updates T20 World Cup 2026 Match
-
February 18, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला किया अपने नाम
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले को 102 रनों से अपने नाम कर लिया है। नामीबिया की टीम को इस मैच में 200 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह सिर्फ 97 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने सुपर-8 में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
-
February 18, 2026 5:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया ने गंवाया 7वां विकेट
नामीबिया की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना 7वां विकेट 81 के स्कोर पर रूबेन ट्रम्पेलमैन के रूप में गंवा दिया है जो उस्मान तारिक की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 18, 2026 5:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया को लगा छठा झटका
नामीबिया की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में 81 के स्कोर पर अपना छठा विकेट जेजे स्मिट के रूप में गंवा दिया है, जो उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 9 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
February 18, 2026 5:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया को लगा पांचवां झटका
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले में नामीबिया की टीम को 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 79 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट अलेक्जेंडर वोल्शेंक के रूप में गंवा दिया है, जो 20 के निजी स्कोर पर शादाब खान का शिकार बने।
-
February 18, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया ने 12 ओवर्स में बनाए 76 रन
नामीबिया की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। अलेक्जेंडर वोल्शेंक 18 और जेजे स्मिट 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
February 18, 2026 5:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया ने 10 ओवर्स में बनाए 62 रन
नामीबिया की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए हैं। जेजे स्मिट 4 और अलेक्जेंडर वोल्शेंक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 5:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गेरहार्ड इरास्मस 7 रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया की टीम ने 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना चौथा विकेट 49 के स्कोर पर कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के रूप में गंवा दिया है, जो 7 के निजी स्कोर पर शादाब खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 18, 2026 5:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लोरेन स्टीनकैंप 23 रन बनाकर हुए आउट
नामीबिया की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 43 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट लोरेन स्टीनकैंप के रूप में गंवा दिया है। स्टीनकैंप 23 के निजी स्कोर पर मोहम्मद नवाज का शिकार बने।
-
February 18, 2026 5:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लॉफ्टी-ईटन रन आउट होकर लौटे पवेलियन
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया की टीम ने अपना दूसरा विकेट 39 के स्कोर पर लॉफ्टी-ईटन के रूप में गंवा दिया है, जो 5 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस उतरे हैं।
-
February 18, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जैन फ्रिलिंक को सलमान मिर्जा ने भेजा पवेलियन
नामीबिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका जैन फ्रिलिंक के रूप में 32 के स्कोर पर लगा है, जो 9 के निजी स्कोर पर सलमान मिर्जा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 18, 2026 5:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया ने तीन ओवर्स में बनाए 23 रन
नामीबिया की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। लोरेन स्टीनकैंप 12 और जैन फ्रिलिंक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 4:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नामीबिया ने एक ओवर में बनाए 9 रन
नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए का अहमा मुकाबला खेल रही है, जिसमें उसे 200 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने एक ओवर का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। जैन फ्रेलिंक 2 और लोरेन स्टीनकैंप 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 20 ओवर्स में बनाए 199 रन
पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के साथ 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर बनाया है। पाकिस्तान की तरफ से उनके ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं इसके अलावा शादाब खान के बल्ले से 22 गेंदों में 36 रनों की पारी देखने को मिली।
-
February 18, 2026 4:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 18 ओवर्स में बनाए 177 रन
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए के अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। साबिहजादा फरहान 98 और शादाब खान 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 4:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 16 ओवर्स में बनाए 140 रन
नामीबिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 73 और शादाब खान 9 गेंदों में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम की नजरें अब आखिरी के 5 ओवर्स में अधिक से अधिक रन बनाने पर है।
-
February 18, 2026 4:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अपना तीसरा विकेट 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 118 के स्कोर पर ख्वाजा नफे के रूप में गंवा दिया है, जो 5 के निजी स्कोर पर गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 18, 2026 3:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपना दूसरा विकेट कप्तान सलमान आगा के रूप में 13वें ओवर की पहली गेंद पर 107 के स्कोर पर गंवा दिया है। सलमान आगा इस मैच में 23 गेंदों का सामना करने के बाद 38 रन बनाकर जैक ब्रासेल का शिकार बने।
-
February 18, 2026 3:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 12 ओवर्स में बनाए 107 रन
पाकिस्तान की तरफ से नामीबिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 12 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। सलमान आगा ने 38 जबकि साहिबजादा फरहान अर्धशतक पूरा करने के बाद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 9 ओवर्स में बनाए 77 रन
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 42 और सलमान आगा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 3:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 8 ओवर्स में बनाए 55 रन
नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 10 और साहिबजादा फरहान 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 18, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान को 40 के स्कोर पर लगा पहला झटका
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तानी टीम ने अपना पहला विकेट छठे ओवर की पहली गेंद पर 40 के स्कोर पर सैम अयूब के रूप में गंवा दिया है, जो 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं।
-
February 18, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान की पारी स्टार्ट
पाकिस्तान की पारी का आगाज हो चुका है। नामीबिया को जल्द से जल्द पहले विकेट की तलाश है।
-
February 18, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नामीबिया की प्लेइंग XI
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।
-
February 18, 2026 2:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
-
February 18, 2026 2:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ज्यादा से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांगना चाहेगी।
-
February 18, 2026 2:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान की नजरें जीत पर टिकी
भारत से करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 का टिकट हासिल करना चाहेगा।
-
February 18, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नामीबिया की टीम
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेइंगो, मालन क्रूगर, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।
-
February 18, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
-
February 18, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान के लिए आज अहम मुकाबला
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच 3 बजे से अहम मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया को हराना होगा। ग्रुप-ए से टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंचने वाली इकलौती टीम है। अगले राउंड में जाने के लिए पाकिस्तान और USA के बीच रेस जारी है।