PAK vs NED Highlights T20 WC 2022: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, दर्ज की पहली जीत
PAK vs NED Highlights T20 WC 2022: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, दर्ज की पहली जीत
Written By : Priyam Sinha
Published : Oct 30, 2022 11:46 am IST,
Updated : Oct 30, 2022 03:47 pm IST
PAK vs NED Highlights T20 WC 2022: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की है।
Image Source : INDIA TVपाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, पर्थ
PAK vs NED Highlights T20 WC 2022: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पर्थ में खेला गया यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का था, नीदरलैंड यह मैच हारकर लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। नीदरलैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।