PAK vs NZ 1st Test, Day 3 HIGHLIGHTS: पाक के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली बढ़त, विलियमसन क्रीज पर
PAK vs NZ 1st Test, Day 3 HIGHLIGHTS: पाक के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली बढ़त, विलियमसन क्रीज पर
Written By : Rishikesh Singh
Published : Dec 28, 2022 09:55 am IST,
Updated : Dec 28, 2022 06:33 pm IST
PAK vs NZ 1st Test, Day 3 HIGHLIGHTS: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है।
Image Source : GETTYPAK vs NZ 1st Test Day 3 Live Score
PAK vs NZ 1st Test Day 3 HIGHLIGHTS: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कराची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कीवियों ने पाकिस्तान की पहली पारी के 438 रन के स्कोर के जवाब में 2 रन की बढ़त हासिल कर ली है और 6 विकेट के नुकसान पर 440 रन बना चुके हैं। मेहमान टीम की तरफ से पहली पारी में टॉम लैथम (113) के शतक के बाद केन विलियमसन 105 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि डेवोन कॉन्वे ने 92 रन बनाए।