Published : Jan 02, 2023 10:01 am IST,
Updated : Jan 02, 2023 05:57 pm IST
PAK vs NZ 2nd Test Day 1 HIGHLIGHTS: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज खेला गया।
Image Source : GETTYPAK vs NZ 2nd Test Day 1 Live Score
PAK vs NZ 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से कराची में खेला जा रहा है। आज इस मैच का पहला दिन था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से उनके ओपनर डेवन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की ओर से अगाह सलमान ने पहले दिन तीन विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।