PAK vs NZ Colombo Weather: अगर रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच, तो किस टीम को होगा नुकसान?
PAK vs NZ Colombo Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया है।
PAK vs NZ Colombo Weather: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का पहला और टूर्नामेंट का 41वां मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की ओर पहला कदम बढ़ाने की कोशिश रहेगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच हारकर सुपर-8 पहुंची है। पाकिस्तान को जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया था।
रद्द हो सकता है पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की नजरें सुपर-8 का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। हालांकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का साया है। इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो सकता है, तो इससे दोनों टीमों का क्या नुकसान होगा। आपको बता दें कि कोलंबो में अब तक कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।
अगर रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच तो क्या होगा?
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक दिया जाएगा। पॉइंट्स शेयर करने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। उनके ग्रुप में इंग्लैंड और श्रीलंका दो अन्य टीमें है। ऐसे में इन दोनों टीमों के खिलाफ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच अहम हो जाएंगे। बारिश की वजह से ये मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान या न्यूजीलैंड कोई भी टीम अपना अगला मैच हारती है तो इस वर्ल्ड कप में उनका सफर समाप्त हो सकता है।
कोलंबो में कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम?
Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 21 फरवरी को रात में कोलंबो में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक मौसम काफी खराब रहेगा। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे शुरू होगा,उस वक्त बारिश होने की संभावना थोड़ी कम है, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश से ये मुकाबला प्रभावित हो सकता है। अब देखना ये होगा कि ये मुकाबला बिना बारिश के हो पाता है या नहीं।
यह भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे सीरीज
IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच
