PAK vs SA, 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन गेंदबाजों का दिखा कमाल, अफ्रीकी टीम अभी भी 148 रन पीछे
PAK vs SA, 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन गेंदबाजों का दिखा कमाल, अफ्रीकी टीम अभी भी 148 रन पीछे
Written By : Vanson Soral
Published : Oct 21, 2025 10:10 am IST,
Updated : Oct 21, 2025 09:29 pm IST
PAK Vs SA LIVE: रावलपिंडी में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हो रहा है। दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम 333 रनों पर ढेर हो गई है।
Image Source : APपाकिस्तान और साउथ अफ्रीका
PAK vs SA, 2nd Test Day 2: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन दोनों टीमों के बॉलर्स ने मिलकर कुल 9 विकेट लिए। दिन का खेल अंत होने तक साउथ अफ्रीका ने अपने चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। वह अभी भी पाकिस्तान से 148 रन पीछे है। साउथ अफ्रीका के लिए काइल वैरेन और ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग कर रहे हैं।