1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA T20I: कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज, यहां पर होगी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs SA T20I: कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज, यहां पर होगी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में 28 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें दोनों टीमों की नजरें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहने वाली है।

PAK vs SA T20I Series- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 सीरीज

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ। अब दोनों टीमों के बीच में 28 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच रावलपिंडी के मैदान पर होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों की नजरें साल 2026 की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहने वाली हैं। साउथ अफ्रीकी टीम इस सीरीज में अपने कुछ अहम प्लेयर्स बिना मैदान पर उतरेगी जिसमें एडन माक्ररम, ट्रिस्टान स्टब्स और केशव महाराज का नाम शामिल है, जिनको आराम देने का फैसला लिया गया है। वहीं डेविड मिलर ने अपनी इंजरी के चलते इस सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान की टीम में बाबर और नसीम की वापसी पर रहेगी नजरें

साउथ अफ्रीका की टीम जहां अपने कई प्रमुख प्लेयर्स के बिना मैदान पर इस सीरीज में खेलने उतरेगी, तो वहीं पाकिस्तानी टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेगी, जिसमें लंबे समय के बाद उनके 2 स्टार प्लेयर्स की भी वापसी हो रही है, जिसमें एक नाम पूर्व कप्तान बाबर आजम और दूसरा नाम तेज गेंदबाज नसीम शाह का है। दोनों ही प्लेयर्स अपने खराब प्रदर्शन के चलते टी20 स्क्वाड से बाहर हुए थे, जिसके बाद अब उनकी वापसी हुई है। ऐसे में तीन मैचों की ये टी20 सीरीज बाबर आजम और नसीम शाह दोनों के लिए काफी अहम रहने वाली है। पाकिस्तानी टीम की स्क्वाड में हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है, जिनका एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में गेंद से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।

कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के मैच

तीन मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मैच जहां 28 अक्टूबर को खेला जाएगा तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच लाहौर और फैसलाबाद के स्टेडियम में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को खेला जाएगा। इन सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:30 पर होगी। भारत में इन मैचों का टीवी पर किसी भी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं होगा। वहीं इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसे Sports TV के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिसमें शुरुआती 2 टेस्ट मैच का भी सीधा प्रसारण किया गया था।

टी20 सीरीज के लिए यहां पर देखिए दोनों टीमों का स्क्वाड

पाकिस्तान - सईम अयूब, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), बाबर आजम, हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, उस्मान खान, उस्मान तारिक, अब्दुल समद।

साउथ अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, नकाबायोमजी पीटर, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ओटनील बार्टमैन, एंडिल सिमलेन।

ये भी पढ़ें

अब नहीं चलेगी बाबर आजम की मनमानी, बदलेगी बैटिंग पोजीशन; हेड कोच ने कर दिया साफ

T20I क्रिकेट में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलड़ा भारी, टीम इंडिया जीत चुकी इतने मैच

Latest Cricket News