PAK vs SL T20 WC: पाकिस्तान ने 5 रनों से जीता मुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी हो गई बाहर
PAK vs SL T20 WC: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के खेले गए मुकाबले को 5 रनों से जीतने में तो कामयाब हो गई, लेकिन उनका टूर्नामेंट में सफर यहीं से खत्म हो गया।

PAK vs SL T20 WC: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला गया, जिसे पाकिस्तान की टीम 5 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब हो सकी। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। हालांकि पाकिस्तान की टीम इस जीत के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, जिसमें वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं और उनका सफर इस टी20 वर्ल्ड कप में इस मुकाबले के साथ ही खत्म हो गया।
श्रीलंका की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए उनके कप्तान दसुन शनाका के बल्ले से नाबाद 76 और पवन रत्नायके ने 58 रनों की पारी खेलनी लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अबरार अहमद ने तीन विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग में उतरे साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने टीम को इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत दी जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी देखने को मिली। फखर जमान जहां इस मैच में 84 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए तो वहीं साहिबजादा फरहान के बल्ले से 100 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान और श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ।
श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामेंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा।
Live updates : PAK vs SL T20 WC Live Score Updates
-
February 28, 2026 11:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 5 रनों से जीता मुकाबला
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले को 5 रनों से अपने नाम किया है। श्रीलंकाई टीम को इस मैच में 213 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद वह 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तानी टीम का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है।
-
February 28, 2026 10:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने गंवाया छठा विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना छठा विकेट पवन रत्ननायके के रूप में 162 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो इस मैच में 58 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
February 28, 2026 10:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर हुआ खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए थे। इसी के साथ पाकिस्तान टीम का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है, क्योंकि उन्हें इस मैच में श्रीलंकाई टीम को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था।
-
February 28, 2026 10:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 15 ओवर्स में बनाए 135 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। पवन रत्नायके 53 और दसुन शनाका 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने से सिर्फ 13 रन दूर है।
-
February 28, 2026 10:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 101 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट जनिथ लियानागे के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 5 के निजी स्कोर पर मोहम्मद नवाज की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 28, 2026 10:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कामेंदु मेंडिस तीन रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना चौथा विकेट 94 के स्कोर पर कामेंदु मेंडिस के रूप में गंवा दिया है जो तीन के निजी स्कोर पर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 28, 2026 9:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका को 75 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका
श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना तीसरा विकेट चरिथ असालंका के रूप में 75 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 25 के निजी स्कोर पर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 28, 2026 9:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 6 ओवर्स में बनाए 49 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। चरिथ असालंका 10 और पवन रत्ननायके 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 9:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका को 33 के स्कोर पर लगा दूसरा झटका
श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अपना दूसरा विकेट 33 के स्कोर पर कामिल मिशारा के रूप में गंवा दिया है, जो 26 के निजी स्कोर पर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 28, 2026 9:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने तीन ओवर्स में बनाए 24 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। कामिल मिशारा 20 और चरिथ असालंका एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 8:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 20 ओवर्स में बनाए 212 रन
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर बनाया है। पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 100 तो वहीं फखर जमान ने 84 रनों की पारी खेली।
-
February 28, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 199 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना चौथा विकेट मोहम्मद नवाज के रूप में 199 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं साहिबजादा फरहान शतक पूरा करने के बाद अभी भी खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 8:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शादाब खान 7 रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 198 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट शादाब खान के रूप में गंवा दिया है, जो 7 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। वहीं साहिबजादा फरहान 99 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 8:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ख्वाजा नफे को मदुशनाका ने भेजा पवेलियन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट 179 के स्कोर पर ख्वाजा नफे के रूप में गंवा दिया है, जो दिलशान मदुशनाका की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 2 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
February 28, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 176 के स्कोर पर गंवाया पहला विकेट
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पहला विकेट 176 के स्कोर पर फखर जमान के रूप में गंवा दिया है, जो 84 के निजी स्कोर पर दुष्मांता चमीरा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 28, 2026 8:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 14 ओवर्स में बनाए 150 रन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 150 रन बना लिए हैं। साबिहजादा फरहान 46 गेंदों में 68 रन और फखर जमान 38 गेंदों में 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 13 ओवर्स में बनाए 136 रन
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 136 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 66 और फखर जमान 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 11 ओवर्स में बनाए 107 रन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 40 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं फखर जमान 46 रन बना चुके हैं।
-
February 28, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साहिबजादा ने 32 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनके ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। पाकिस्तानी टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 54 और फखर जमान 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 7:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 6 ओवर्स में बनाए 64 रन
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 64 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 40 और फखर जमान 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 7:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
4 ओवर्स में पाकिस्तान ने बनाए 38 रन
श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 24 और फखर जमान 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 7:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने 2 ओवर्स में बनाए 16 रन
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 9 और फखर जमान 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 28, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान की पारी का हुआ आगाज
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी शुरुआत करने उतरी है।
-
February 28, 2026 6:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसके बाद अब उसे सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने के लिए इस मैच को कम से कम 65 रनों के अंतर से जीतना होगा।
-
February 28, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामेंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालगे, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
-
February 28, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान टीम की प्लेइंग 11
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं, जिसमें उनकी टीम इस तरह से है - साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
-
February 28, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तानी टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं।
-
February 28, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्क्वाड
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामेंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा।
-
February 28, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का स्क्वाड
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ।
-
February 28, 2026 6:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान के पास आखिरी मौका
पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला काफी अहम है, जिसमें उन्हें सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के लिए ना सिर्फ इस मैच में जीत हासिल करनी होगी, बल्कि बड़ी जीत के इरादे से मैदान पर उतरना होगा। पाकिस्तानी टीम का अभी नेट रनरेट न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी खराब है।