1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs UAE: UAE की टीम 105 रन पर ढेर, पाकिस्तान 41 रन से जीता

PAK vs UAE: UAE की टीम 105 रन पर ढेर, पाकिस्तान 41 रन से जीता

PAK vs UAE: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने UAE को 41 रनों से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बना ली है।

PAK vs UAE- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI PAK vs UAE

PAK vs UAE: एशिया कप 2025 का 10वां मैच मेजबान UAE और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रनों से हराते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बना ली। पाकिस्तान ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में UAE 105 रनों पर ढेर हो गई।

 

Latest Cricket News

Live updates : PAK vs UAE Live Cricket Score Pakistan vs United Arab Emirates live updates 10th Match Group A Dubai International Cricket Stadium

  • 12:41 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचा

    एशिया कप 2025 का 10वां मैच मेजबान UAE और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रनों से हराते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बना ली। पाकिस्तान ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में UAE 105 रनों पर ढेर हो गई।

     

  • 12:37 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    UAE हार के करीब

    UAE की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और 18 ओवर के भीतर ही 9 विकेट खो दिए। पाकिस्तान टीम की जीत अब सिर्फ एक औपचारिकता रह गई है। 

  • 12:24 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    5वां झटका लगा

    UAE की आधी टीम 15 ओवर में 88 रन पर आउट। अबरार अहमद ने आसिफ खान का किया शिकार। अबरार को मिली दूसरी सफलता। 

  • 12:19 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    चौथा झटका लगा

    पाकिस्तान के हाथ बहुत देर बाद चौथी सफलता हाथ लग गई है। ध्रुव पाराशर 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन। यहां से UAE के लिए जीत मुश्किल हो गई है। 

  • 12:14 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    UAE को बढ़ानी होगी रनों की रफ्तार

    राहुल और ध्रुव ने संभाला हुआ है मोर्चा। UAE जीत से अभी भी 67 रन दूर है। 7 ओवर का खेल अभी भी बाकी है। यहां से UAE को तेजी से रन बटोरने होंगे। पाकिस्तान को जल्द से जल्द विकेट की तलाश है। 

  • 12:11 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    12 ओवर समाप्त

    12 ओवर तक UAE ने 74 रन स्कोबोर्ड पर लगा दिए हैं। 7 विकेट अभी भी बाकी हैं। राहुल चोपड़ा 20 और ध्रुव पाराशर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को चौथे विकेट की बेसब्री से तलाश है। 

  • 11:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    UAE की पारी लड़खड़ाई

    UAE की पारी लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में ही 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। अबरार अहमद ने मुहम्मद वसीम जबकि सैम अयूब ने मोहम्मद जोहैब को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

  • 11:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अफरीदी को मिली पहला विकेट

    UAE को शाहीन अफरीदी ने पहला झटका दिया। आलीशान शराफु बने अफरीदी का शिकार। इस तरह UAE को पहला झटका लग गया। शराफु 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर में UAE का स्कोर 1 विकेट पर 23 रन। 

     

  • 10:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    UAE को मिला 147 रनों का टारगेट

    पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 146 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने 50 रनों की पारी खेली। UAE के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 विकेट अपने नाम किए। 

  • 10:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    जुनैद सिद्दीकी को मिली चौथी सफलता

    UAE के स्टार गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कमाल कर दिया है। जुनैद ने मोहम्मद हारिस को आउट करने के साथ ही अपने खाते में चौथा विकेट कर लिया है। इस तरह पाकिस्तान को 8वां झटका लग गया है। पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 128 रन बना लिए हैं। 

  • 10:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    छठा विकेट गिरा

    खुशदिल शाह सस्ते में आउट। पाकिस्तान को लगा छठा झटका। सिमरनजीत सिंह के हाथ लगी तीसरी सफलता। पाकिस्तान की टीम अब संकट में नजर आ रही है। 

  • 10:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान को लगा 5वां झटका

    पाकिस्तान टीम मुश्किल में आ गई है। फखर जमां के बाद हसन नवाज सस्ते में आउट हो गए हैं। नवाज सिर्फ 3 रन बना सके। पाकिस्तान की आधी टीम 88 रन पर पवेलियन लौट गई है। 

  • 10:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    फखर जमां आउट

    फखर जमां अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। सिमरनजीत सिंह ने फखर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। फखर ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। 

  • 9:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

    UAE को आखिरकार तीसरी सफलता मिल गई है। कप्तान सलमान अली आगा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे हैं। ध्रुव पाराशर ने सलमान का शिकार किया। 

  • 9:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    10 ओवर समाप्त

    पाकिस्तान ने 10 ओवर में 67 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। फखर जमां 23 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, कप्तान सलमान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। UAE को अब बेसब्री से तीसरे विकेट की तलाश है। 

  • 9:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    फखर जमां ने खोले हाथ

    पाकिस्तान ने 5वें ओवर में बटोरे 14 रन। इस ओवर में फखर जमां ने बैक टू बैक 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही पाकिस्तान ने 5 ओवर में 31 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। फखर जमां 13 और कप्तान सलमान आगा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। UAE को तीसरे विकेट की तलाश है। 

  • 9:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान के ओपनर लौटे पवेलियन

    पाकिस्तान का आगाज बेहद खराब हुआ है। 9 रन के भीतर 2 विकेट गिर गए हैं। सैम अयूब के बाद साहिबजादा फरहान भी पवेलियन लौट गए हैं। तीसरे ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। जुनैद सिद्दीकी के खाते में दूसरा विकेट आया है।

  • 9:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    सैम अयूब डक पर आउट

    सैम अयूब लगातार तीसरी बार डक पर आउट हो गए हैं। पहले ही ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अयूब को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। पिछले दोनों मैचों में भी अयूब खाता नहीं खोल पाए थे। 

  • 9:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान की पारी का आगाज

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी का आगाज हो चुका है। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान मैदान पर उतर चुके हैं। UAE की ओर से जुनैद सिद्दीकी पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

  • 8:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    प्लेइंग इलेवन

    संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी।

    पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

     

  • 8:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    UAE ने जीता टॉस

    दुबई स्टेडियम से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्टेडियम पहुंच गई है। टॉस के लिए दोनों कप्तान मैच में आ चुके हैं। एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में हैं। UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 8:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    स्टेडियम पहुंची पाकिस्तानी टीम

    पाकिस्तान टीम के स्टेडियम पहुंचने की खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 8 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा या नहीं। UAE टीम काफी देर पहले ही स्टेडियम पहुंच गई थी और जमकर वॉर्म-अप किया। पाकिस्तान टीम देर से पहुंचने के कारण सीधा मैच खेलने उतरेगी। 

  • 7:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कितने बजे स्टार्ट होगा मैच?

    ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान बनाम UAE मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार रात 9 बजे होगा और टॉस आधा घंटे पहले 8 बजकर 30 मिनट पर। इस मैच से पहले पाकिस्तान की ओर जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। 

  • 7:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान पर टिकी सभी की निगाहें

    यह मैच दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है। अगर पाकिस्तान इसका बहिष्कार करता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और UAE की टीम सुपर-4 में पहुंच जाएगी। अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम क्या फैसला करती है। 

  • 7:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान में माहौल गर्म

    पाकिस्तान की टीम के होटल से निकलने की जानकारी मिल रही है। इससे साफ हो गया है कि मैच देरी से शुरू होगा। अब देखना होगा कि कितने बजे मैच स्टार्ट होगा। इस बीच PCB प्रवक्ता आमिर मीर का बड़ा बयान सामने आया है। लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद पत्रकारों से PCB प्रवक्ता ने कहा कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस समय पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और नजम सेठी के साथ बातचीत में व्यस्त। पाकिस्तान मैच खेलेगी या नहीं, इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। 

  • 7:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान का UAE से सामना

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम और UAE के बीच 8 बजे से मुकाबले का आगाज होना है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के देर से स्टेडियम पहुंचेगी। इस वजह से मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू होने की संभावना कम है। लगभग एक घंटा देरी से मैच का आगाज होने की उम्मीद है।