पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। अब तक तक दो दिन का खेल हो गया और पाकिस्तानी टीम फिलहाल पीछे नजर आ रही है। इस बीच पाकिस्तान के लिए वही बल्लेबाज फिर सबसे बड़ा दुश्मन बनकर सामने आया है, जो इससे पहले भी इस टीम के खिलाफ खूब रन पीट चुका है। हम बात रहे हैं हैरी ब्रूक की, जो अपने शतक से तो चूक गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में जरूर पहुंचा दिया है।
पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 171 रन ही बना सकी, इंग्लैंड ने दिया करारा जवाब
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में केवल 171 रन ही बना सकी थी। इसके बाद जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी आई तो टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 366 रन बना लिए थे। इस दौरान अब इंग्लैंड की बढ़त 195 रन की हो चुकी है और उसके दो विकेट गिरने शेष हैं, हालांकि दूसरे दिन काफी देर तक का खेल तो बारिश ने ही बाधित किया, इसलिए पूरे दिन का खेल हो ही नहीं पाया।
हैरी ब्रूक शतक से चूके, फिर भी 93 बॉल पर बना गए 91 रन
इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने जहां 66 रन की पारी खेली, वहीं हैरी ब्रूक ने धमाकेदार अंदाज में 91 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 93 का ही सामना किया। हैरी ब्रूक अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 11 पारियों में 932 रन बना चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत इस टीम के खिलाफ 84.72 का है। हैरी अब तक इंग्लैंड के लिए 39 टेस्ट खेलकर 3486 रन बना चुके हैं। उनका औसत 53.63 का है और वे 87.08 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इसमें दस शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर वन बल्लेबाज हैं हैरी ब्रूक
हैरी आज की तारीख में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। अभी बुधवार को ही वे एक स्थान के उछाल के साथ पहले नंबर पर पहुंचे हैं। इसके बाद उनकी एक और 91 रन की पारी आ चुकी है, जो उनकी स्थिति और मजबूत करने का काम करेगी। अब देखना ये होगा कि तीसरे दिन का खेल जब होगा तब इंग्लैंड की टीम कितने और रन अपनी पहली पारी में बनाती है और इसके बाद पाकिस्तानी टीम कैसी बल्लेबाजी करती है। अभी तीन और दिन का खेल बचाा हुआ है, उम्मीद की जानी चाहिए कि इस दौरान और बारिश नहीं आएगी, ताकि खेल सुचारु रूप से चलता रह सके।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने पुर्तगाल के लिए जड़ा धमाकेदार शतक, 217 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर संकट के बादल, BCB प्रेसिडेंट के बयान से बढ़ा सस्पेंस
Latest Cricket News