1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने IND vs PAK मैच को लेकर रखी अजीबोगरीब शर्तें, WCL में पाकिस्तान की हुई भयंकर बेइज्जती

PCB ने IND vs PAK मैच को लेकर रखी अजीबोगरीब शर्तें, WCL में पाकिस्तान की हुई भयंकर बेइज्जती

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस की टीम बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैनेजमेंट के सामने दो शर्तें रखी थी, जिसे WCL मैनेजमेंट ने मानने से इनकार कर दिया है।

Yuvraj Singh & Wasim Akram- India TV Hindi
Image Source : AFP युवराज सिंह & वसीम अकरम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टूर्नामेंट के आयोजकों के बीच विवाद हो गया है। पीसीबी ने पाकिस्तान चैंपियंस टीम को खेलने की मंजूरी (NOC) देने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें आयोजकों ने मानने से साफ इनकार कर दिया है। इसी खींचतान की वजह से पाकिस्तान की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान के पहले दो मुकाबले रद्द कर दिए गए थे।

PCB ने WCL मैनेजमेंट के सामने रखी दो शर्तें

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच खेलने की मंजूरी (NOC) देने के लिए दो शर्तें रखी थी। पहली शर्त यह थी कि अगर भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। दूसरी शर्त यह थी कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल मैच न खेलने के लिए लिखित में माफी मांगनी होगी और मैदान पर दोनों टीमों के हाथ मिलाने की शर्त माननी होगी।

WCL शर्त मानने से किया इनकार

टूर्नामेंट के आयोजकों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शर्तें मानने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि वे किसी भी टीम या खिलाड़ी पर ऐसी शर्तें जबरन नहीं थोप सकते। आयोजकों ने पैसों से जुड़ी बातें तो मान लीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों से माफी मंगवाने और हाथ मिलाने वाली शर्त को खारिज कर दिया। आयोजकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पीसीबी की इन अजीब शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे। इसी वजह से अब पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

पाकिस्तान के पहले दो मुकाबले हुए थे रद्द

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था। पाकिस्तान का पहला मैच 3 अक्टूबर को बांग्लादेश से होना था, जिसमें उनकी टीम खेलने नहीं उतरी। वहीं 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला उनका मैच भी रद्द हो गया। 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना था। लेकिन पाकिस्तान टीम के बाहर होने के साथ ही ये मुकाबला भी रद्द हो गया है। भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक दो मैच खेल चुका है। जिसमें से उन्हें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में युवराज सिंह ने जबरदस्त बैटिंग की थी।

यह भी पढ़ें

गोल्ड मेडल जीतने के बाद कोच वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, बोले- चैंपियन माइंडसेट से मिली जीत

SA टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका, कैमरून ग्रीन पहले मैच से हो सकते हैं बाहर

Latest Cricket News