1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK-C vs SA-C: साउथ अफ्रीका चैंपिंयस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला, एबी डिविलियर्स खेली मैच विनिंग शतकीय पारी

PAK-C vs SA-C: साउथ अफ्रीका चैंपिंयस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला, एबी डिविलियर्स खेली मैच विनिंग शतकीय पारी

PAK-C vs SA-C: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करने के साथ खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान चैंपियंस...- India TV Hindi
Image Source : GETTY पाकिस्तान चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस WCL फाइनल

PAK-C vs SA-C WCL 2025 Final Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से मात देने के साथ खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान चैंपियंस टीम की पारी में उनके ओपनिंग बल्लेबाज शरजील खान के बल्ले से बेहतरीन 76 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा उमर अमीन ने भी नाबाद 36 रनों की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी में हार्डस विज्लोन और वेन पर्नेल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने इस टारगेट को 16.5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें एबी डिविलियर्स ने 120 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं जेपी डुमिनि के बल्ले से भी 50 रन देखने को मिले।

PAK-C vs SA-C के बीच मैच का स्कोर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

 

Latest Cricket News

Live updates : PAK-C vs SA-C WCL 2025 Final Match

  • 12:24 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

    WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा 16.5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर करते हुए खिताब जीतने में सफलता हासिल की। अफ्रीकी टीम की तरफ से एबी डिविलियर्स के बल्ले से बेहतरीन नाबाद 120 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 12:15 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 15 ओवर्स में बनाए 172 रन

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं।

  • 12:00 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    एबी डिविलियर्स का फाइनल मुकाबले में आया शतक

    एबी डिविलियर्स का बल्ला WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में भी बोलता हुआ दिखाई दिया जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक सिर्फ 47 गेंदों में ही पूरा कर लिया। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं।

  • 11:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 10 ओवर्स में बनाए 117 रन

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले 10 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स 83 और जेपी डुमिनि 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    7 ओवर्स में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने बनाए 83 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स 57 और जेपी डुमिनि 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    हाशिम अमला 18 रन बनाकर हुए आउट

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका हाशिम अमला के रूप में 72 के स्कोर पर लगा है जो 18 रन बनाकर सईद अजमल का शिकार बने।

  • 11:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    चार ओवर्स में स्कोर पहुंचा 53 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने चार ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। हाशिम अमला 15 और एबी डिविलियर्स 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने तीन ओवर्स में बनाए 37 रन

    साउथ अफ्रीका चैंपिंयस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। हाशिम अमला 9 और एबी डिविलियर्स 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पहले ओवर में बनाए 5 रन

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। हाशिम अमला 5 रन बनाकर खेल रहे हैं तो एबी डिविलियर्स ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

  • 11:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की पारी हुई शुरू

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की तरफ से फाइनल मुकाबले में 196 रनों का टारगेट का पीछा करने के लिए ओपनिंग में हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स की जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 10:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस ने 20 ओवर्स में बनाए

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में 20 ओवर्स में 195 रनों का स्कोर बनाया है। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में शरजील खान ने जहां 76 रनों की पारी खेली तो वहीं उमर अमीन के बल्ले से नाबाद 36 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 10:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर 19 ओवर्स में 183 रन

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। आसिफ अली 18 और उमर अमीन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    17 ओवर्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 157 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ 17 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। उमर अमीन 24 और आसिफ अली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शोएब मलिक 20 रन पर लौटे पवेलियन

    पाकिस्तान चैंपियंस टीम को फाइनल मुकाबले में 132 के स्कोर पर चौथा झटका शोएब मलिक के रूप में लगा है, जो 20 के निजी स्कोर पर वेन पर्नेल का शिकार बने।

  • 10:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    14 ओवर्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 131 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। शोएब मलिक 20 और उमर अमीन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शरजील खान 76 रन बनाकर हुए आउट

    पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 126 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट शरजील खान के रूप में गंवा दिया। शरजील के बल्ले से 44 गेंदों में 76 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 10:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    12 ओवर्स में पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर 101 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। शोएब मलिक 17 और शरजील खान 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस ने 10 ओवर्स में बनाए 89 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। शरजील खान 50 और शोएब मलिक 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर 7 ओवर्स में 66 रन

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। शोएब मलिक 3 रन और शरजील खान 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    मोहम्मद हफीज 17 रन बनाकर हुए आउट

    पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल मुकाबले में दूसरा झटका मोहम्मद हफीज के रूप में लगा है जो 10 गेंदों में 17 रनों की पारी खेलने के बाद वेन पर्नेल का शिकार बने। पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट 54 के स्कोर पर गंवाया है।

  • 9:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    5 ओवर्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 53 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। मोहम्मद हफीज 17 और शरजील खान 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    चार ओवर्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 41 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं, जिसमें शरजील खान 25 और मोहम्मद हफीज 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कामरान अकमल लौटे पवेलियन

    पाकिस्तान चैंपियंस टीम को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में 14 के स्कोर पर पहला झटका कामरान अकमल के रूप में लगा है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर हार्डस विजलोन की गेंद पर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर मोहम्मद हफीज उतरे हैं।

  • 9:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले ओवर में पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर 8 रन

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं, जिसमें कामरान अकमल एक और शरजील खान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कामरान अकमल और शरजील खान ओपनिंग में उतरे

    पाकिस्तान चैंपियंस की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी की शुरुआत करने कामरान अकमल और शरजील खान की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 8:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस - एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस, रिचर्ड लेवी, हेनरी डेविड्स।

    पाकिस्तान चैंपियंस - शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहैब मकसूद, फवाद आलम।

  • 8:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की प्लेइंग 11

    हाशिम अमला, जे जे स्मट्स, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), सारेल एर्वी, जीन पॉल डुमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विलोजेन, जैक्स रूडोल्फ, आरोन फांगिसो (कप्तान), इमरान ताहिर, डुआन ओलिवियर।

  • 8:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस टीम की प्लेइंग 11

    शरजील खान, कामरान अकमल (विकेटकीपर), मोहम्मद हफीज (कप्तान), आसिफ अली, शोएब मलिक, इमाद वसीम, उमर अमीन, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, रुमान रईस, सईद अजमल।

  • 8:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस ने जीत टॉस

    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 8:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस का स्क्वाड

    जे जे स्मट्स, एबी डिविलियर्स (कप्तान), मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), सारेल एर्वी, जीन-पॉल डुमिनी, हेनरी डेविड्स, वेन पार्नेल, हार्डस विलोजेन, जैक्स रूडोल्फ, आरोन फांगिसो, डुआने ओलिवियर, इमरान ताहिर, एल्बी मोर्कल, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस, डेन विलास, रिचर्ड लेवी।

  • 8:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान चैंपियंस का स्क्वाड

    शरजील खान, सोहैब मकसूद, कामरान अकमल (विकेटकीपर), फवाद आलम, उमर अमीन, आसिफ अली, शोएब मलिक, इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), वहाब रियाज, सरफराज अहमद, रुमान रईस, मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, अब्दुल रज्जाक।