1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नवाज ने हैट्रिक क्या ले ली? पाकिस्तानी कोच ने तारीफ में कर डाली भारी मिस्टेक; मुंह से निकाली ऐसी बात

नवाज ने हैट्रिक क्या ले ली? पाकिस्तानी कोच ने तारीफ में कर डाली भारी मिस्टेक; मुंह से निकाली ऐसी बात

मोहम्मद नवाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में अच्छा खेल दिखाया था और टीम को अपने दम पर जीत दिलाई थी। अब पाकिस्तानी कोच ने उनकी तारीफ में बड़ा बयान दे दिया है।

mohammad nawaz- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहम्मद नवाज

टी20 एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ 12 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तानी टीम का मुकाबला भारत से होगा। अब भारत के खिलाफ मैच से पहले ही पाकिस्तानी टीम के हेड कोच ने बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मोहम्मद नवाज को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताया है। नवाज ने हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए मैच में कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन अब उनके इस प्रदर्शन पर ही पाकिस्तानी हेड कोच फूले नहीं समां रहे हैं।

हेसन ने मोहम्मद नवाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

माइक हेसन से जब प्रेस कांफ्रेस में पूछा गया कि क्या रविवार का मैच कलाई के स्पिनरों (अबरार और सूफियान बनाम कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती) के बीच होगा तो उन्होंने कहा कि जब आपके पास ऐसे कलाई के स्पिनर हों तो पिच का उतना महत्व नहीं रहता। मुझे लगता है कि हमारी टीम की खूबसूरती यह है कि हमारे पास पांच स्पिनर हैं। हमारे पास मोहम्मद नवाज हैं जो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज हैं। पिछले छह महीनों से जब से वे टीम में वापस आए हैं, उनकी रैंकिंग इसी स्तर पर रही है।

मोहम्मद नवाज की टी20 रैंकिंग बता डाली गलत

बस यहीं पर पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन ने जब नवाज को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताया, तो उनसे यहीं पर बड़ी गलती हो गई।  क्योंकि ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग के अनुसार नवाज टॉप 15 में भी नहीं हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 30 है। जबकि आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर जैकब डफी मौजूद हैं।

गेंदबाजी के कई विकल्प मौजूद: हेसन

माइक हेसन ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे पास अबरार और सूफियान हैं। सैम अयूब इस समय दुनिया के टॉप 10 ऑल राउंडर में शामिल हैं। हेसन ने कहा कि और सलमान अली आगा पाकिस्तान के टेस्ट स्पिनर भी हैं। हमें लगता है कि परिस्थितियां अनुकूल होती हैं तो हमारे पास स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प हैं। अगर हमें ऐसा नहीं लगता तो हमारे पास पांच तेज गेंदबाज़ भी हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें कैसी पिच मिलेगी।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश ने पहली बार T20I क्रिकेट में इस टीम को चटाई धूल, 11 साल पुरानी हार का लिया बदला

एशिया कप 2025 के बीच में ही भारतीय ऑलराउंडर का बड़ा फैसला, अब जाएगा इंग्लैंड; खेलेगा ये टूर्नामेंट

Latest Cricket News