पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर आईपीएल में अड़ंगा डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इसका असर पड़ेगा कि नहीं, ये अभी कहना मुश्किल है। पीएसएल खत्म हो गया है, लेकिन आईपीएल अभी जारी है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एक नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है, जो आईपीएल फाइनल के दिन शुरू होगी। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि क्या कुछ विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस चले जाएंगे।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज
पाकिस्तान सुपर लीग का समापन हो गया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इसके लिए संभावित तारीखें भी सामने आ गई हैं। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों सीरीज खेली जानी है। इसका पहला मुकाबला 31 मई को है। ये वो दिन है, जब आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। इतना ही नहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल खेलकर खिलाड़ी इतनी जल्दी कैसे जाएंगे, ये सवाल हो गया है।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी तीन मुकाबले
कहा जा रहा है कि ये सीरीज जनवरी में खेली गई टी20 इंटरनेशनल मैचों के आगे की सीरीज है। हालांकि इसका ऐलान पहले नहीं किया गया था, अचानक सीरीज की घोषणा बताती है कि ये आईपीएल में अड़ंगा डालने की कोशिश की जा रही है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें पता चला है कि सीरीज के सारे मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे, यानी प्लेयर्स को कहीं और जाना नहीं होगा।
टॉप 4 टीमों की बढ़ सकती है मुश्किल
पाकिस्तान के खिलाड़ी तो वैसे भी आईपीएल से बैन हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करीब करीब सारी टीमों में हैं। आईपीएल का आखिरी लीग मैच तो 24 मई को खेला जाएगा। यानी छह टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी और चार टीमें आगे जाएंगी। जो टीमें बाहर हो जाएंगी, उनमें जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेल रहे हैं, वो तो वनडे सीरीज के लिए चले जाएंगे, लेकिन टॉप 4 टीमों के खिलाड़ी कैसे जाएंगे, ये सवाल है। अगर ये खिलाड़ी टीम का साथ छोड़कर जाते हैं तो फिर उनके लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। देखना होगा कि इस पूरे मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला करते हैं।
यह भी पढ़ें
IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग
कप्तान बाबर आजम फाइनल में हुए गोल्डन डक का शिकार, फिर भी पेशावर जल्मी ने जीता PSL 2026 का खिताब
Latest Cricket News