1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीच सीजन में बदला गया पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का शेड्यूल, अचानक लिया गया बड़ा फैसला

बीच सीजन में बदला गया पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का शेड्यूल, अचानक लिया गया बड़ा फैसला

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बीच में दो मैचों के शेड्यूल को बदला गया है और खास वजह से ये बड़ा फैसला लिया गया है।

मुल्तान सुल्तांस की टीम- India TV Hindi
Image Source : PAKISTANSUPERLEAGUE TWITTER मुल्तान सुल्तांस की टीम

Pakistan Super League 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के साथ ही हो रहा है। PSL 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जहां सभी टीमों को 10-10 मुकाबले खेलने हैं। इस टूर्नामेंट का फानल 18 मई को खेला जाएगा। लेकिन अब मौजूदा सीजन का आधा सफर समाप्त हो चुका है। अब सीजन बीच में ही पाकिस्तान सुपर लीग के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लिया गया ऐसा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL ने दो मैचों को रि-शेड्यूल किया है। इनमें 1 मई को मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। लाहौर के मैदान पर ही 1 मई को शाम को लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में एक मई को क्रिकेट फैंस को लाहौर में डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 10 मई को दोपहर होने वाले मैच को भी रि शेड्यूल किया गया है। अब ये मुकाबला 11 मई को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान सुपर लीग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ऐसा सभी से हितधारकों से सलाह करके और गर्मी की वजह से किया गया है।

पहले नंबर पर इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में शादाब खान की कप्तानी में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक कुल पांच मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। 10 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 2.342 है और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। लाहौर कलंदर्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स तीनों टीमों के 6-6 अंक हैं।

प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है मोहम्मद रिजवान की टीम

बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने अभी तक सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.847 है। वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तान की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है। टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीता है और अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 1.562 है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल लग रहा है।

Latest Cricket News