A
Hindi News खेल क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान, ये है सीरीज का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान, ये है सीरीज का शेड्यूल

टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में ही विश्व कप के अपने मैच खेलती हुई नजर आएगी।

babar azam- India TV Hindi Image Source : AP बाबर आजम

Pakistan vs Sri Lanka T20i Series: साल 2026 के शुरू होते ही टीमें टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटने वाली हैं। फरवरी में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान की ​क्रिकेट टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती हुई नजर आएगी। इसका शेड्यूल नोट कर लीजिए। 

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी पाकिस्तानी टीम

अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप में भले ही भारत और श्रीलंका में हो रहा हो, लेकिन पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम अपनी तैयारियों को अंतिम अंजाम देने के लिए श्रीलंका के खिलाफ उसी की जमीन पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। सीरीज का आगाज 7 जनवरी से होगा। पहला मैच डम्बुला में होगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 जनवरी को खेला जाना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। तीनों मैच एक ही वेन्यू पर होंगे। 

7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का विश्व कप का पहला मैच

पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ भिड़ने के बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में हैं। 

पाकिस्तानी टीम का ऐलान होना अभी बाकी

विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान तो बीसीसीआई की ओर से कर दिया गया है, लेकिन पाकिस्तानी टीम की घोषणा अभी होना अभी बाकी है। पाकिस्तान की टीम ने पिछले कुछ वक्त में क्रिकेट के मैदान पर काफी खराब प्रदर्शन किया है, इसलिए टीम में काफी बदलाव की भी संभावना नजर आती है। देखना होगा कि टीम किन प्लेयर्स के साथ टी20 विश्व कप के लिए मैदान में उतरती है। 

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार पीटा

एशिया कप में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें सितंबर में आमने सामने आई थीं, तब भारत ने बैक टू बैक तीन बार पाकिस्तानी टीम को पटकनी दी थी। फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को ही हराकर खिताब पर कब्जा किया था। अब जब दोनों टीमें फरवरी में फिर से भिड़ेंगी तो मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 

Virat Kohli: दो डक के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा, विराट कोहली का नया अवतार

ICC Rankings: कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की आईसीसी वनडे रैंकिंग, कड़ाकेदार होगा मुकाबला

Latest Cricket News