PAK vs ENG Score: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, यहां देखें पूरे मैच का रोचक स्कोर
PAK vs ENG Score: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में ही इसे चेज कर दिया। हालांकि आखिर में मैच काफी रोचक हो गया।

PAK vs ENG Score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक की जबरदस्त शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है। सुपर 8 के लगातार दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल की अपनी सीट बुक कर ली है। इस बीच पाकिस्तान की टीम फंस गई है। उसके दो मैचों के बाद एक ही अंक है। टीम अभी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन उसके लिए आगे की राह मुश्किल जरूर हो गई है। पाकिस्तान ने 20 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे।
हैरी ब्रूक का शतक
इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 51 बॉल पर 100 रन ठोक दिए। इसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके बाद दूसरे सबसे बड़ा स्कोर विल जैक्स ने बनाए, उनके बल्ले से 23 बॉल पर 28 रन आए। सैम करन ने 15 बॉल पर 16 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
पाकिस्तान की शुरुआत खराब, फरहान ने लगाया अर्धशतक
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में फिर अच्छा खेल नहीं दिखा पाई। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब सात बॉल पर सात रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सलमान अली आगर ने छह बॉल पर केवल 5 रन बनाए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जरूर अच्छी पारी खेली। उन्होंने 45 बॉल पर 63 रन बनाने का काम किया। उनके बल्ले से सात चौके और दो चौके लगाए।
बाबर आजम का बल्ला फिर नहीं चला
बाबर आजम का बल्ला फिर नहीं चला, हालांकि उन्हें शुरुआत मिल गई थी। उन्होंने 24 बॉल पर 25 रनों की धीमी पारी खेली। फखर जमां ने 16 बॉल पर 25 रन तो बनाए, लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शादाब खान ने 11 बॉल पर 23 रन बनाए।
इंग्लैंड का स्क्वाड: फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
Live updates : Pakistan vs England Live score t20 world cup
-
February 24, 2026 11:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हैरी ब्रूक जीत के बाद हुए गदगद
हैरी ब्रूक ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि हम जिस तरह से वहां खेले, उससे बहुत खुश हूं और अब सेमी-फाइनल में पहुंचना अच्छा है और अब हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और गेम खेलना है और हम उस पर फोकस करेंगे, उसके बाद हम फाइनल पर ध्यान देंगे। वर्ल्ड कप में शतक बनाने पर उन्होंने कहा कि सच कहूं तो, मैं बस बॉल को हिट कर पाने से खुश था। हम शुरुआत में मुश्किल सिचुएशन में थे और फिर कुछ पार्टनरशिप अच्छी रहीं और, जैसा मैंने कहा, लाइन पार करना अच्छा लगा।
-
February 24, 2026 11:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हैरी ब्रूक को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
हैरी ब्रूक को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। इस मैच में ब्रूक ने 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन बनाए।
-
February 24, 2026 11:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैच हारने के बाद सलमान अली आगा ने क्या कहा?
इस मैच में हारने के बाद सलामन अली आगा ने कहा कि बैटिंग से शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन हम जैसा चाहते थे वैसा फिनिश नहीं कर पाए। आखिर में, कभी-कभी आपको विरोधी टीम को क्रेडिट देना पड़ता है। हैरी ब्रूक ने जिस तरह से बैटिंग की वह शानदार थी, उसने गेम पूरी तरह से हमसे छीन लिया। हमें अब बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि दूसरे नतीजे कैसे आते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि वे हमारे पक्ष में हो और फिर हमें पता है कि हमें श्रीलंका के खिलाफ जीतना होगा। क्रिकेट एक मजेदार खेल है, कुछ भी मुमकिन है। उम्मीद हमेशा रहती है, और एक टीम के तौर पर हम हमेशा विश्वास करते रहेंगे।
-
February 24, 2026 10:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान के खिलाफ T20I में हैरी ब्रूक के आंकड़े
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हैरी ब्रूक के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 10 पारियों में 62.66 के औसत से 346 रन बनाए है। इस टीम के खिलाफ वह एक शतक और एक अर्धशतक ठोक चुके हैं।
-
February 24, 2026 10:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड की सुपर 8 में बैक टू बैक दूसरी जीत
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की है। पहले बल्लेबाजी कर पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पी 164 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बना दिए। जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। ये सुपर 8 में इंग्लैंड की दूसरी जीत है। टीम ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है।
-
February 24, 2026 10:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड के आठ विकेट गिर गए हैं। जिमी ओवरटन शून्य पर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट किया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए चार रनों की जरूरत है।
-
February 24, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
विल जैक्स आउट
इंग्लैंड के सात विकेट गिर गए हैं। विल जैक्स 23 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हो गएह हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 5 और रन की जरूरत है।
-
February 24, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हैरी ब्रूक का शानदार शतक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर अपना शतक पूरा और इसके बाद आउट हो गए। ब्रूक ने 10 चौके और चार छक्के ठोके। उन्हें शाहीन अफरीदी ने आउट किया। शाहीन ने चार विकेट चटकाए।
-
February 24, 2026 10:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
6 ओवर का खेल बचा
अब तक इंग्लैंड की पारी में 14 ओवर क खेल हो गया है। टीम ने पांच विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब 36 बॉल पर 46 रनों की जरूरत है।
-
February 24, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैम करन आउट
इंग्लैंड के 5 विकेट गिर गए हैं। उन्हें उस्मान तारिक ने चलता किया। सैम ने आउट होने से पहले 15 बॉल पर 16 रन बनाए। इसमें एक चौका शामिल रहा। इंग्लैंड का स्कोर अब 100 के पार निकल गया है।
-
February 24, 2026 9:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
उस्मान तारिक को सफलता
उस्मान तारिक ने आते ही पहली बॉल पर विकेट ले लिया है। उन्होंने टॉम बैंटन को चलता किया। बेंटन ने 6 बॉल पर दो रन बनाए। इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर अभी 59 रन है।
-
February 24, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
छह ओवर पूरे
इंग्लैंड की पारी के 6 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। इस वक्त टॉम बैंटन और हैरी ब्रूक क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने 20 बॉल पर 41 रन की पारी खेली।
-
February 24, 2026 9:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। जैकब बैथल भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 10 बॉल पर 8 रन बनाए। शाहीन ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया है।
-
February 24, 2026 9:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जॉस बटलर से भी नहीं बने रन
जॉस बटलर एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। वे तीन बॉल पर दो ही रन बना सके और आउट हो गए। उन्हें भी शाहीन ने आउट किया। इस तरह से इंग्लैंड को बैक टू बैक दो झटके शाहीन ने दे दिए हैं। टीम का स्कोर अभी 17 रन ही है।
-
February 24, 2026 8:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शाहीन ने पहली बॉल पर ही किया फिल साल्ट को आउट
इंग्लैंड की टीम जैसे ही बल्लेबाजी के लिए उतरी पारी की पहली ही बॉल पर शाहीन अफरीदी ने फिल साल्ट को आउट कर दिया। वे गोल्डन डक का शिकार बने। इंग्लैंड को 165 रन बनाने हैं। अब जॉस बटलर का साथ देने कप्तान हैरी ब्रूक आए हैं।
-
February 24, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड के सामने 165 रन का टारगेट
पाकिस्तान की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड को अब इस मैच को जीतने के लिए यहां से 165 रन बनाने होंगे।
-
February 24, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाहीन अफरीदी दो रन बनाकर लौटे पवेलियन
शाहीन अफरीदी के रूप में पाकिस्तान को इस मैच में आठवां झटका लगा है। वह 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को ये झटका 149 के स्कोर पर लगा। इंग्लैंड के स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
-
February 24, 2026 8:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने एक ही ओवर में गंवाए दो विकेट
पाकिस्तान को एक ही ओवर में दो-दो झटके लगे हैं। लियाम डॉसन ने एक ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर उस्मान खान और मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेज दिया है। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन है।
-
February 24, 2026 8:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम को पांचवां झटका लगा है। फखर जमान इस मुकाबले में 25 रन बनाकर आउट हुए हैं और टीम का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन है।
-
February 24, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने गंवाया चौथा विकेट
साहिबजादा फरहान के रूप में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। उन्होंने इस मुकाबले में 45 बॉल पर 63 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर इस वक्त 16 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।
-
February 24, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फरहान का अर्धशतक
पाकिस्तान ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है। टीम के तीन विकेट गिर गए हैं। अभी साहिबजादा फरहान 50 और फखर जमां 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब बचे छह ओवर में पाकिस्तान कितने और रन बना पाता है, ये देखना होगा।
-
February 24, 2026 7:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बाबर आजम आउट
बाबर आजम के रूप में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है। बाबर ने 24 बॉल पर 25 रन की एक छोटी सी पारी खेली। इसमें दो चौके शामिल रहे। बाबर को जिमी ओवरटन ने चलता किया, वे क्लीन बोल्ड हो गए।
-
February 24, 2026 7:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार
पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार निकल गया है। अभी 8 ओवर हो गए हैं। बाबर आजम और साहिबजादा फरहान क्रीज पर टिके हुए हैं।
-
February 24, 2026 7:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पावरप्ले समाप्त
छह ओवर का खेल हो गया है। पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और साहिबजादा फरहान अभी क्रीज पर हैं। सैम अयूब और सलमान अली आउट होकर वापस जा चुके हैं।
-
February 24, 2026 7:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सलमान अली आगा आउट
सलमान अली आगा भी आउट हो गए हैं। वे छह बॉल पर पांच ही रन बना सके। उन्हें डॉसन ने चलता कर दिया। चार ओवर समाप्त होने पर पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
-
February 24, 2026 7:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैम अयूब आउट
पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब केवल सात रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने चलता किया। तीसरे ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 13 रन है। अब साहिबजादा फरहान का साथ देने कप्तान सलमान आए हैं।
-
February 24, 2026 7:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैम और फरहान करेंगे पारी का आगाज
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू होने जा रही है। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और साहिबजादा फरहान पारी का आगाज करेंगे। देखना होगा कि दोनों पहले विकेट के लिए कितने रन जोड़ पाते हैं।
-
February 24, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
-
February 24, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
-
February 24, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम बाद में बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
-
February 24, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
क्या आज खेल पाएंगे शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज खराब खेल को लेकर इस वक्त चर्चा में हैं। पिछले मैच में उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। इस बीच पता चला है कि शाहीन ने मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में काफी समय बॉलिंग की। हालांकि इस बात की संभावना काफी कम है कि वो प्लेइंग इलेवन में वापसी कर पाएंगे। आज भी सलमान मिर्जा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमान की वापसी कराई थी, लेकिन वो मैच बारिश के कारण हो ही नहीं पाया।
-
February 24, 2026 6:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
साल 2022 में हुई थी पिछली भिड़ंत
इससे पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का आखिरी मैच साल 2022 में खेला गया था। तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आसानी से पीट दिया था। अब तक टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं, इसमें सभी इंग्लैंड ने जीते हैं। उम्मीद है कि ये सिलसिला आज भी जारी रहेगा।
-
February 24, 2026 6:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड का स्क्वाड
फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
-
February 24, 2026 6:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान का स्क्वाड
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।