A
Hindi News खेल क्रिकेट PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: नीदरलैंड्स को मिला बड़ा विकेट, फरहान 47 रन बनाकर आउट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
Live now

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: नीदरलैंड्स को मिला बड़ा विकेट, फरहान 47 रन बनाकर आउट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के सामने 148 रन का टारगेट रखा है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा ने 47 रन बनाए। यहां आप इस मैच का हिंदी कॉमेंट्री और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

PAK vs NED- India TV Hindi Image Source : PTI/AFP पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। पहले मैच में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड्स की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 147 रन बनाने में कामयाब रही। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। साहिबजादा फरहान ने इस मैच में 47 रन बनाए।

नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज ने इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 28 रन जोड़े। इसके बाद उनकी  टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मैच में 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा बास डी लीड ने 30 और कॉलिन एकरमैन ने 20 रन बनाए। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को ग्रुप ए में रखा गया है। उनके अलावा भारत, अमेरिका और नामीबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा है। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का नीदरलैंड के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों के बीच इस प्रारूप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही में मैचों में पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले ICC टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में पाकिस्तान ने तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हराया था। उन्होंने 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप किया था। अब इस फॉर्म को पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में बरकरार रख पाता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। नीदरलैंड्स की बात करें तो ये टीम भी उलटफेर कर सकती है। टीम ने अपने पिछले 5 मैच में से दो में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

PAK vs NED मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

 

Latest Cricket News

Live updates : PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score

  • 1:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अर्धशतक लगाने से चूके साहिबजादा फरहान

    साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 31 बॉल पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए। उनके बाद उस्मान खान भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 98 के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। दोनों विकेट पॉल वैन मीकेरेन ने लिए।

  • 1:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    साहिबजादा फरहान और बाबर कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

    148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए इस वक्त साहिबजादा फरहान और बाबर आजम अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। बाबर 8 और साहिबजादा 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है।

  • 1:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सलमान अली आगा सस्ते में लौटे पवेलियन

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट आर्यन दत्त ने लिया। पाकिस्तान का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है।

  • 1:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सैम अयूब हुए आउट

    सैम अयूब के रूप में पाकिस्तान को इस मैच में पहला झटका लगा है। वह 24 रन की तेज पारी खेलकर आउट हुए। वैन डर मेरवे ने उनका विकेट लिया। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

  • 12:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

    148 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली है। दो ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। साहिबजादा और सैम अयूब अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

  • 12:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रन का टारगेट

    नीदरलैंड्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को अब इस मैच को जीतने के लिए 148 रन बनाने होंगे। अब देखना ये होगा कि उनकी टीम इस स्कोर को हासिल कर पाती है या नहीं।

  • 12:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    स्कॉटलैंड ने गंवाया आठवां विकेट

    139 के स्कोर पर स्कॉटलैंड्स की टीम को आठवां झटका लगा है। अच्छी शुरुआत के बाद नीदरलैंड्स की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही है।  रूलोफ वैन डेर मेरवे इस मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

  • 12:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स को लगा सातवां झटका

    नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में सात विकेट 129 के स्कोर पर गंवा चुकी है। लोगान वान बीक इस मैच में गोल्डन डक बनाकर आउट हुए हैं। अब उनकी टीम का स्कोर 150 तक पहुंच पाता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

  • 12:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बास डी लीड हुए आउट

    नीदरलैंड्स को मैच में चौथा झटका बास डी लीड के रूप में चौथा झटका लगा है। वह 24 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 107 रन है।

  • 11:56 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    12 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर

    मैच में 12 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। बास डी लीड 26 और स्कॉट एडवर्ड्स 16 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। 

  • 11:44 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स ने गंवाया तीसरा विकेट

    दो विकेट गिरने के बाद एक बार फिर नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की थी। लेकिन इस बीच अबरार अहमद ने टीम को तीसरा झटका दे दिया है। कॉलिन एकरमैन इस मैच में 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर पर 65 रन है।

  • 11:27 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    माइकल लेविट लौटे पवेलियन

    नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे वह आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया। नीदरलैंड का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

  • 11:20 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मैक्स ओ'डॉड के रूप में नीदरलैंड्स को लगा पहला झटका

    नीदरलैंड्स की टीम को मैक्स ओ'डॉड  के रूप में पहला झटका लगा है। वह इस मुकाबले में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद बास डी लीड क्रीज पर बैटिंग के लिए आए हैं। मैक्स ओ'डॉड का विकेट सलमान मिर्जा ने लिया है।

  • 11:15 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने की शाहीन अफरीदी की धुनाई

    नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में टीम को शानदार शुरुआत दी है। तीन ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। उनके बल्लेबाजों ने शाहीन अफरीदी की जमकर धुनाई की। अफरीदी अपने पहले दो ओवर में 23 रन खर्च कर चुके हैं।

  • 11:01 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स की बैटिंग शुरू

    टॉस हारने के बाद नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड क्रीज पर उतर चुके हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर उनके तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी फेंक रहे हैं।

  • 10:48 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस के वक्त सलमान अली आगा ने क्या कहा?

    टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। यह एक नई पिच है और पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इसलिए हम देखना चाहते थे कि पिच में कोई नमी है या नहीं और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। हमारी टीम में अच्छे स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं जो यहां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए, हम तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं।

  • 10:41 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI

    पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

  • 10:40 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI

    नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

  • 10:38 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान के सामने बड़ा टारगेट रखना चाहेगी।

  • 10:22 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बारिश डाल सकती है खलल

    पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया है। मैच के दौरान कोलंबो के बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगर पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच धुलता है तो इससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हो सकता है।

  • 10:15 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नीदरलैंड्स का स्क्वॉड

    नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

  • 10:08 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान का स्क्वॉड

    पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

  • 9:46 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने

    आज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।