A
Hindi News खेल क्रिकेट PAK vs NZ Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, दो बल्लेबाजों ने लगाए शतक

PAK vs NZ Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, दो बल्लेबाजों ने लगाए शतक

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉम लैथम और ग्लेन...- India TV Hindi Image Source : AP टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 321 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग (113 गेंदो में 107) और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टॉम लैथम (103 गेंदों में नाबाद 105) ने शतकीय पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने अंत में 39 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने जरूर शतकीय पारियां खेली, लेकिन ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

यहां देखें PAK vs NZ लाइव स्कोर

 

Latest Cricket News

Live updates : PAK vs NZ Cricket Score Live

  • 3:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर

    13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जैकर अली और तौहीद हृदोय कर रहे हैं बल्लेबाजी।

  • 3:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    रोहित ने छोड़ा कैच, हैट्रिक लेने से चूके अक्षर

    बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर तंजीद हसन और मुशफिकुर रहीम को पवेलियन भेजा। अगली गेंद पर उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन स्लिप में रोहित शर्मा ने जैकर अली का आसान कैच छोड़ा।

  • 3:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश के पांच बल्लेबाज लौटे पवेलियन

    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब हुई है। 35 के स्कोर पर आधी बांग्लादेश की टीम पवेलियन लौट चुकी है।

  • 10:23 PM (IST) Posted by Govind Singh

    न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

    न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में 60 रनों से हरा दिया। इस मैच में विल यंग और टॉम लैथम ने बेहतरीन शतक लगाए। 

  • 10:22 PM (IST) Posted by Govind Singh

    हारिस रऊफ हुए आउट

    हारिस मैच में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मिचेल सेंटनर ने हासिल किया। 

  • 10:04 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान ने गंवाया आठवां विकेट

    खुशदिल शाह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 49 गेंदों में 69 रन बनाए। पाकिस्तान ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। 

  • 9:56 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शाहीन अफरीदी लौटे पवेलियन

    शाहीन अफरीदी मैच में सिर्फ 14 रन ही बना पाए। पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। क्रीज पर खुशदिल शाह 45 रन और शाहीन अफरीदी 14 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 9:40 PM (IST) Posted by Govind Singh

    38 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    38 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। क्रीज पर खुशदिल शाह 31 रन और शाहीन अफरीदी 3 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 9:37 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पाकिस्तानी टीम ने गंवाया छठा विकेट

    बाबर आजम न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में 90 गेंदों में 64 रन बनाए। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है। 

  • 9:17 PM (IST) Posted by Govind Singh

    बाबर आजम ने पूरा किया अर्धशतक

    बाबर आजम शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अभी तक 52 रन बना चुके हैं।

  • 9:17 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान ने गंवाए पांच विकेट

    तैयब ताहिर को मिचेल सेंटनर ने पवेलियन की राह दिखाई है। पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बाबर आजम 52 रन और खुश दिल शाह एक रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 9:16 PM (IST) Posted by Govind Singh

    सलमान आगा लौटे पवेलियन

    सलमान आगा मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 42 रन बनाए। उनका विकेट नाथन स्मिथ ने हासिल किया। 

  • 9:15 PM (IST) Posted by Govind Singh

    30 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    30 ओवर के बाद पाकिस्तान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलमान आगा 41 रन और बाबर आजम 49 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 8:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बाबर अर्धशतक के करीब

    बाबर आजम ने जमाए पैर, न्यूजीलैंड को चौथे विकेट की तलाश। 26 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 24 ओवर में 237 रनों की दरकार है। 

  • 8:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    तीसरा झटका लगा

    फखर जमान 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फखर और बाबर के बीच 47 रनों की पार्टनरशिप हुई। फखर को माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बनाया। 

  • 8:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    50 रन के पार पाकिस्तान

    पाकिस्तान ने 16वें ओवर में छुआ 50 रन का आंकड़ा। बाबर और फखर जमान ने संभाला मोर्चा। दोनों के बीच 31 रनों की पार्टनरशिप हो गई है। 

  • 7:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    दूसरा बड़ा झटका

    10वें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 10 ओवर में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 22 रन बना सकी है। बाबर आजम 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 7:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    सऊद शकील आउट

    पाकिस्तान को पहला झटका चौथे ओवर में ही लग गया है। सऊद शकील सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विलियम ओरूर्क को मिली पहली सफलता। 

  • 7:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान की पारी का हुआ आगाज

    पाकिस्तान की सलामी जोड़ी 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। सऊद शकील और बाबर आजम पारी का आगाज कर रहे हैं। मैट हेनरी ने पहले ओवर में दिया सिर्फ 1 रन। 

  • 6:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान को मिला 321 रनों का लक्ष्य

    न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के खेल के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। विल यंग और टॉम लैथम की शतकीय पारी के बाद अंत के ओवरों में ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए अब 321 रन बनाने होंगे।

  • 6:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉम लैथम ने भी जड़ा शतक

    कराची में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में कीवी टीम की तरफ से टॉम लैथम ने भी शतक जड़ा है। उनके इस शतकीय पारी के बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 270 के पार पहुंच गया है। अब उनकी नजरें यहां से टीम के स्कोर को 300 के पार ले जाने की होगी।

  • 5:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    44 ओवर समाप्त

    न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में 240 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। टॉम लैथम 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स 21 रन के निजी स्कोर पर हैं। न्यूजीलैंड की यहां से कोशिश 6 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की होगी। 

  • 5:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कीवी टीम ने पार किया 200 का आंकड़ा

    40वें ओवर में न्यूजीलैंड ने पार किया 200 का आंकड़ा, लैथम की नजरें शतक पर।

  • 5:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कीवी टीम को लगा चौथा झटका, विल यंग शतक लगाकर लौटे पवेलियन

    191 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट, विल यंग 107 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

  • 5:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    विल यंग का शतक

    पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने शतक जड़ा है। उनकी इस पारी के बदौलत कीवी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

  • 4:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कीवी टीम का स्कोर 31 ओवर के बाद

    31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 151/3 है। विल यंग पहुंचे शतक के करीब।

  • 4:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड की अच्छी वापसी, टीम का स्कोर 100 के पार

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कीवी टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और लैथम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    विल यंग ने लगाया अर्धशतक

    न्यूजीलैंड की तरफ से उनके ओपनर बल्लेबाज विल यंग ने जड़ा अर्धशतक। टॉम लैथम दे रहे हैं उनका साथ।

  • 3:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, डेरिल मिचेल हुए आउट

    73 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका लगा। कीवी टीम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर हुए आउट। हारिस रऊफ का बने शिकार।

  • 3:33 PM (IST) Posted by Govind Singh

    12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल यंग 37 रन और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 2:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर्स विल यंग और डेवोन कॉनवे ने सधी हुई शुरुआत की है। चार ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 24/0 है।

  • 2:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के

     
     
  • 2:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI

    पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान अली आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

     
     
  • 2:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

  • 1:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    वनडे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें दोनों टीमों के बीच 118 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 61 और न्यूजीलैंड ने 53 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों ने आपस में तीन मैच खेले हैं और तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।

  • 1:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कराची नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है। ऐसे में यहां एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर खेले गए 78 वनडे मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 36 बार जीती है जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 39 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

     

  • 1:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

    डेवेन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रुरके।

  • 1:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

    बाबर आजम, फखर जमान, सउद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद‌ और हारिस रऊफ

  • 12:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

    मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, काइल जैमीसन।

  • 12:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ।