Pakistan vs USA Cricket Score: पाकिस्तान ने दो साल बाद लिया USA से बदला, 32 रनों से जीता मुकाबला
Pakistan vs USA Cricket Score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला खेला गया। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। जवाब में USA की टीम 158 रन ही बना पाई।

Pakistan vs USA Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 32 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई और मैच हार गई। इस वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान के लिए दूसरी जीत और यूएसए की दूसरी हार है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने यूएसए से दो साल पहले मिली हार का बदला ले लिया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए वर्ल्ड कप में यूएसए ने पाकिस्तान को हराया था।
साहिबजादा फरहान का अर्धशतक, बाबर ने भी खेली अच्छी पारी
पाकिस्तान के लिए केवल सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और कुछ हद तक बाबर आजम ही अच्छी बल्लेबाजी कर सके। फरहान ने 41 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के आए। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 32 बॉल पर 46 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। शादाब खान ने केवल 12 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 30 रन बना दिए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यूएसए के लिए एक बार फिर तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक एक सफलता मिली।
शुभम रंजने ने यूएसए की तरफ से लगाया अर्धशतक
टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी। पहले विकेट के लिए एंड्रीज गॉस और शयन जहांगीर ने 42 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद यूएसए की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। टीम के लिए एकमात्र अर्धशतक शुभम रंजने के बल्ले से आया। उन्होंने 30 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं शायन जहांगीर ने 34 बॉल पर 49 रन बनाए। उनके अलावा एंड्रीज गॉस ने 13 रन और मिलिंद कुमार ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
यूएसए ने अपने पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
इससे पहले यूएसए की टीम भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेल चुकी है, इसमें अमेरिका की टीम बेहतरीन प्रदर्शन किया था। एक वक्त यूएसए ने भारतीय टीम को संकट में डाल दिया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की जूझारू पारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। इस बीच पाकिस्तानी टीम ने अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था, जहां टीम करीब करीब हारा हुआ मैच जीत गई थी। नीदरलैंड्स ने आखिरी के ओवर्स में गलती की और इसका फायदा पाकिस्तान को हो गया।
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफ़, उस्मान तारिक।
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का स्क्वाड: एंड्रीज़ गौस (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहाँगीर, एहसान आदिल।
Live updates : Pakistan vs USA Live Cricket Score
-
February 10, 2026 10:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने 32 रन से जीता मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में पाक टीम ने लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं।
-
February 10, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शुभम रंजने हुए आउट
यूएसए के बल्लेबाज शुभम रंजने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 30 बॉल पर 51 रनों की पारी खेली और इस दौरान तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
-
February 10, 2026 10:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA के 6 विकेट गिरे
यूएसए के 6 विकेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर 152 रन है। यानी अभी भी जीत के लिए उसे 39 रन चाहिए, जो बची हुई 8 बॉल पर बनाने हैं। ये करीब करीब असंभव काम है। यानी पाकिस्तान ने इस मैच को अपने नाम कर लिया है।
-
February 10, 2026 10:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA की आधी टीम पवेलियन लौटी
USA की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम का स्कोर अभी केवल 124 रन ही है। यानी अब यहां यूएसए का जीतना करीब करीब असंभव टाइप का दिख रहा है। पाकिस्तान ने मैच पर पकड़ बना ली है।
-
February 10, 2026 10:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA का चौथा विकेट गिरा
यूएसए के चार विकेट गिर चुके हैं। मिलिंद 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें उस्मान तारिक ने आउट किया। 16 ओवर में यूएसए का स्कोर 124 रन है।
-
February 10, 2026 9:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यूएसए ने छुआ 100 का आंकड़ा
यूएसए की टीम ने इस मैच में 15वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा छुआ है। टीम ने अब तक 3 विकेट गंवाए हैं। टीम के लिए मिलिंद कुमार 11 और शुभम रंजने 21 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। यूएसए को यहां से जीत के लिए 35 बॉल में 91 रन चाहिए।
-
February 10, 2026 9:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यूएसए की टीम को लगा तीसरा झटका
लक्ष्य का पीछा कर रही यूएसए की टीम को तीसरा झटका शायन जहांगीर के रूप में लगा है। इस मैच में वो 34 बॉल पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट शादाब खान ने लिया। यूएसए का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
-
February 10, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान सस्ते में निपटे
कप्तान मोनांक पटेल आउट हो गए हैं। वे 10 बॉल में केवल तीन ही रन बना सके। 9 ओवर पूरे होने तक यूएसए ने 60 रन बना लिए हैं।
-
February 10, 2026 9:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
8 ओवर बाद USA का स्कोर
USA की पारी के 8 ओवर हो गए हैं। टीम ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। टीम को अभी जीत के लिए काफी रनों की जरूरत है।
-
February 10, 2026 9:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA को पहला झटका
यूएसए को आखिकर पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज गौस होल्स आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। उन्होंने 13 बॉल पर 13 रन की एक छोटी पारी खेली। वे मोहम्मद नवाज के शिकार बने।
-
February 10, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
4 ओवर में यूएसए का स्कोर
4 ओवर का खेल हो गया है। यूएसए ने अब तक बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। यूएसए के सलामी बल्लेबाज इस वक्त क्रीज पर हैं।
-
February 10, 2026 8:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए के सामने 191 रनों का लक्ष्य
यूएसए के सामने पाकिस्तान ने 191 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाने में कामयाब रही। केवल साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया और बाबर आजम ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। शादाब खान ने एक तेज लेकिन छोटी पारी खेली। बाकी पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।
-
February 10, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एक ओवर में गिरे दो विकेट
पाकिस्तान के दो विकेट 19वें ओवर में चले गए हैं। इससे रनगति अचानक से रुक गई है। पाकिस्तान के 8 किवेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर 180 के पार निकल गया है।
-
February 10, 2026 8:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फहीम एक रन बनाकर आउट
फहीम अशरफ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में 179 हो गया है।
-
February 10, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शादाब खान की आक्रामक पारी समाप्त
शादाब खान आक्रामक पारी खेलने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 बॉल पर 30 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान एक छक्का और चार चौके उनके बल्ले से आए। पाकिस्तान का स्कोर 19वें ओवर में 178 रन हो गया है।
-
February 10, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सलामी बल्लेबाज फरहान आउट
सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 41 बॉल पर 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। 16 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन हो चुका है।
-
February 10, 2026 8:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बाबर आजम अर्धशतक नहीं कर पाए पूरा
बाबर आजम के रूप में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। उन्होंने 32 बॉल पर 46 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। 16वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 141 रन हो गया है।
-
February 10, 2026 8:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
14 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर
14 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान ने दो विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। इस वक्त सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 68 और बारबर आजम 42 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
-
February 10, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बाबर और साहिबजादा के बीच अच्छी साझेदारी
पाकिस्तान के लिए इस वक्त बाबर आजम और साहिबजादा फरहान इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। बाबर 32 और साहिबजादा 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
February 10, 2026 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साहिबजादा फरहान का अर्धशतक हुआ पूरा
पाकिस्तान के लिए इस मैच में साहिबजादा फरहान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में 27 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। क्रीज पर उनका साथ देने के लिए बाबर आजम मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन है।
-
February 10, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान सलमान आउट
कप्तान सलमान अली आगा भी आउट होकर वापस चले गए हैं। वे तीन बॉल खेलकर केवल एक ही रन बन सके और चलते बने। अब पूर्व कप्तान बाबर आजम क्रीज पर आए हैं। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 60 रन है।
-
February 10, 2026 7:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैम अयूब आउट
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब आउट होकर वापस पवेलियन जा चुके हैं। उन्होंने 17 बॉल पर 19 रनों की पारी खेली। इसमें दो छक्के और एक चौका शामिल रहा। छठे ओवर में पाकिस्तान ने 54 रन बना लिए हैं।
-
February 10, 2026 7:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर
4 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान ने अब तक बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। इस वक्त सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और साहिबजादा फरहान क्रीज पर बने हुए हैं। यूएसए को पहले विकेट की तलाश है।
-
February 10, 2026 7:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दो ओवर में पाकिस्तान का स्कोर
2 ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान ने अब तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। इस वक्त सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और साहिबजादा फरहान क्रीज पर बने हुए हैं। यूएसए को पहले विकेट की तलाश है।
-
February 10, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैम अयूब और फरहान मैदान पर उतरे
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और साहिबजादा फरहान इस वक्त मैदान में हैं। यूएसए की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द पहला झटका दिया जाए। वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज लंबी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।
-
February 10, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सलमान अली आगा ने क्या कहा
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उस्मान तारिक खेल रहे हैं। सलमान मिर्जा इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि कुछ चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने बैठकर इस बारे में बात की है और उम्मीद है कि आज टीम बेहतर करेगी।
-
February 10, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस के वक्त क्या बोले यूएसए के कप्तान
टॉस जीतकर पटेल ने कहा कि वे पहले गेंदबाजी करेंगे। उनका कहना था कि ये एक अच्छा बैटिंग ट्रेक लग रहा है। लगातार हवा चल रही है, इसलिए एक बार जब हमें टारगेट पता चल जाएगा तो हमारे लिए उसे चेज करना आसान हो जाएगा। प्लेइंग इलेवन को लेकर उन्होंने कहा कि दो बदलाव किए हैं। अली खान अभी भी चोटिल है, इसलिए उसकी जगह आदिल आए हैं। साई भी नहीं खेलेंगे और उनकी जगह जहांगीर को मौका दिया गया है।
अपनी टीम को लेकर पटेल ने कहा कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। बहुत सारी पॉजिटिव बातें हुईं। -
February 10, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए की प्लेइंग XI
एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर।
-
February 10, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
-
February 10, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए ने पाकिस्तान को पहले बैटिंग के लिए बुलाया
यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पटेल शायद चाहते हैं कि पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छोटे स्कोर पर आउट किया जाए और उसके बाद जो भी स्कोर हो, उसका पीछा किया जाए। अब देखना होगा कि पाकिस्तानी कितने रन बनाने में कामयाब होती है।
-
February 10, 2026 6:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अली खान नहीं खेल पाएंगे आज का मैच
पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच से खबर आ रही है कि यूएसए के गेंदबाज अली खान इस मैच को नहीं खेल पाएंगे। वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इस बीच शुभमन रंजने को भी चोट लगी है। हालांकि उम्मीद है कि वे आज खेलेंगे।
-
February 10, 2026 6:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कोलंबो में पाकिस्तान के आंकड़े
पाकिस्तान ने अब तक कोलंबो के इस मैदान पर आठ मुकाबले खेले हैं, इसमें से उसे छह में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। ये दो मैच भारत और श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। तब साल 2012 में टी20 विश्व कप खेला जा रहा था। बाकी सारे मैच पाकिस्तान ने जीते हैं।
-
February 10, 2026 5:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
मोनांक पटेल के सामने ये है लक्ष्य
USA की टीम की कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं, जिनका जन्म भारत के गुजरात में हुआ है। मोनांक की कप्तानी में ही यूएसए की टीम पिछले विश्व कप में उतरी थी। तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 50 रन बनाए थे। अब वे T20 इंटरनेशनल में 1000 रन के करीब पहुंच गए हैं। उन्हें केवल 80 रनों की जरूरत है। अगर उन्होंने 80 रन बना लिए तो वे ऐसा करने वाले यूएसए के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
-
February 10, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
कोलंबो में ये मैच हो रहा है। इस बीच खबर है कि मंगलवार को मैच के वक्त हल्के बादल रहे सकते हैं। हालांकि बारिश होगी, इसकी भी संभावना कम है। यानी पूरा मैच होगा और दोनों टीमों को बराबरी का मौका रहेगा।
-
February 10, 2026 5:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए की संभावित XI
एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
-
February 10, 2026 5:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पाकिस्तान की संभावित संभावित XI
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद