1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी महिला टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 WC के इतिहास में हुए सबसे ज्यादा खिलाड़ी रन आउट

पाकिस्तानी महिला टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 WC के इतिहास में हुए सबसे ज्यादा खिलाड़ी रन आउट

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम का हाल उम्मीद के अनुसार काफी खराब देखने को मिल रहा है, जिसमें पहले उन्हें भारतीय टीम तो वहीं अब साउथ अफ्रीकी टीम से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।

Pakistan Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हुआ था जिसमें अब तक ग्रुप-ए और बी दोनों को मिलाकर कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 17 जून को एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए साउथ अफ्रीका और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच मुकाबले का अंत थोड़ा रोमांचक रहा जिसमें अफ्रीकी महिला टीम ने 127 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 93 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, लेकिन अंत में वह मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम जिनकी तरफ से एकबार फिर से बल्लेबाजी में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला उनके नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है जो इससे पहले भारतीय टीम के नाम पर था। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा किसी एक टीम के खिलाड़ी रन आउट हुए हैं तो वह पाकिस्तान है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हुए चार खिलाड़ी रन आउट

पाकिस्तानी महिला या पुरुष दोनों में से किसी भी टीम को लेकर बात की जाए तो रन आउट होने के मामले में उनका रिकॉर्ड काफी खराब देखने को मिला है। साउथ अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजों के बीच तालमेल को लेकर बात की जाए तो वह बेहद ही खराब देखने को मिला जिसमें उनके चार खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसी के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या में पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंच गई है, जहां पर पहले भारतीय महिला टीम थी। पाकिस्तानी टीम के अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 41 खिलाड़ी रन आउट हो चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब भारतीय महिला टीम है जिनके 40 खिलाड़ी रन आउट हुए हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाली टीमों के खिलाड़ी

  • पाकिस्तानी महिला टीम - 41 खिलाड़ी
  • भारतीय महिला टीम - 40 खिलाड़ी
  • श्रीलंका महिला टीम - 39 खिलाड़ी
  • वेस्टइंडीज महिला टीम - 38 खिलाड़ी
  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - 35 खिलाड़ी

दूसरी हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम को उनके पहले मैच में जहां भारतीय टीम के खिलाफ 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनको 2 विकेट से हार मिली है। इसी के साथ पाकिस्तानी महिला टीम के लिए अब इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के आगे का सफर करना काफी मुश्किल काम दिख रहा है, जिसमें उनको अभी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना बाकी है जो बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। अभी ग्रुप-ए में पाकिस्तानी महिला टीम 5वें नंबर पर हैं जिसमें उनके अंकों का खाता नहीं खुला है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मिलेगा एक और मौका, कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला

ब्राजील की दिग्गज क्रिकेटर ने 40 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, 13 साल के करियर पर लगा विराम

Latest Cricket News