1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL नहीं IPL कैसे देखें, गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

PSL नहीं IPL कैसे देखें, गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

पाकिस्तान में अभी उनकी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पीएसएल का 11वां सीजन खेला जा रहा है, लेकिन वहां के लोग आईपीएल देखने के लिए अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जिसमें गूगल ट्रेंड्स से जो डेटा सामने आया है उसने सारी कहानी बयां कर दी है।

IPL vs PSL- India TV Hindi
Image Source : AFP आईपीएल बनाम पीएसएल

वर्ल्ड क्रिकेट में अभी मौजूदा समय में दो टी20 लीग खेली जा रही हैं, जिसमें एक जहां पर वर्ल्ड क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है। वहीं दूसरी टी20 लीग भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तानी सुपर लीग हो रही है, जिसमें अधिकतर जो बड़े खिलाड़ी हैं वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। आईपीएल का जुनून जहां पूरे वर्ल्ड में देखने को मिलता है और उसके मैचों को देश-विदेश में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं पाकिस्तानी सुपर लीग के मैचों को लेकर ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में इसी बीच गूगल सर्च का एक डेटा सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी लोग भी अपने यहां हो रही पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को देखने से कहीं अधिक आईपीएल के मुकाबले देखने के लिए रुचि दिखा रहे हैं।

गूगल पर सर्च कर रहे कैसे देखें आईपीएल मैच

पाकिस्तानी लोगों को लेकर बात की जाए तो गूगल सर्च के डेटा से ये बात सामने आई है कि गूगल ट्रेंड्स में पाकिस्तान में आईपीएल मैच कैसे देखें इसको लेकर पाकिस्तानी लोग अधिक सर्च कर रहे हैं। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने की वजह से पाकिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर बैन लगा हुआ है और इसी वजह से वहां के लोगों को आईपीएल मुकाबले देखने के लिए अलग रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिसको लेकर वह गूगल पर इसको लेकर अधिक सर्च कर रहे हैं। ऐसे में ये साफ हो गया  है कि पाकिस्तानी लोग भी पीएसएल के मैचों को देखने को लिए अधिक उत्सुक नहीं हैं।

पिछले 7 दिनों में आईपीएल को लेकर पाकिस्तान में हुए ये सबसे ज्यादा सर्च

गूगल ट्रेंड्स की पिछले 7 दिनों की रिपोर्ट को देखा जाए तो उसमें पाकिस्तान में आईपीएल को लेकर जहां इसके मुकाबले कैसे देखे ये सर्च किया गया है तो वहीं इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दानिश मालेवर, सीएसके के कार्तिक शर्मा को लेकर भी पाकिस्तान में काफी सर्च किया गया है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम जो अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर टी20 सीरीज खेलने पहुंची हुई है, उनके मैचों को लेकर भी पाकिस्तानी लोगों ने गूगल पर सर्च किया है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश ने पाकिस्तान क्रिकेट को दिया झटका, अपने खिलाड़ी भेजने से किया साफ इन्कार

Orange Cap: संजू सैमसन की दूसरी धमाकेदार सेंचुरी, ऑरेंज कैप पर भी ठोकी दावेदारी

Latest Cricket News