A
Hindi News खेल क्रिकेट पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, एक साथ कई सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, कराना पड़ेगा ऑपरेशन

पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, एक साथ कई सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, कराना पड़ेगा ऑपरेशन

पाकिस्तान टीम को अगले तीन महीने में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में काफी सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही उन्हें एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें उनके स्टार स्पिनर शादाब खान कंधे में लगी चोट के चलते अगले तीन महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

Shadab Khan- India TV Hindi Image Source : GETTY शादाब खान

पाकिस्तानी टीम को आगामी सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। टी20 में पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान अगले लगभग तीन महीनों तक मैदान से बाहर रहने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह पर पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस उपकप्तानी की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं।

कंधे की सर्जरी करवाएंगे शादाब खान

शादाब खान अपने दाएं कंधे में दिक्कत महसूस होने के बाद इंग्लैंड जाकर उसकी सर्जरी करवाएंगे, ऐसे में उन्हें पूरी तरह से सही होने में कम से कम तीन महीनों का समय लगेगा। पाकिस्तान टीम को अगले तीन महीनों में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के अलावा वेस्टइंडीज का दौरा करना है, इसके अलावा त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है जिसमें अफगानिस्तान और यूएई की टीम भी खेलेगी। वहीं इन सभी के बाद सितंबर महीने में एशिया कप में भी खेलना है जो दुबई में आयोजित हो सकता है। ऐसे में शादाब खान का इन सभी सीरीजों से बाहर होना पाकिस्तानी टीम के लिए एक बड़ा झटका जरूर है।

मोहम्मद हैरिस संभाल सकते हैं उपकप्तानी

टी20 से शादाब खान के बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम की इस फॉर्मेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए 24 साल के खिलाड़ी मोहम्मद हैरिस का नाम सबसे आग चल रहा है। 24 साल के हैरिस ने पाकिस्तान ए टीम के अलावा द शाहीन्स और घरेलू क्रिकेट में भी इस जिम्मेदारी को निभाया है, ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है। 

बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम के ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत 8 जुलाई से कराची स्थित नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में होगी। वहीं बांग्लादेश के लिए स्क्वाड 16 जुलाई को रवाना होगी। पाकिस्तान टीम 20, 22 और 24 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। शादाब के अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर भी अभी तक फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में पीएसएल 10 में 4 मैच खेलने वाले सलमान मिर्जा जो 9 विकेट लेने में कामयाब हुए थे उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, कैसे होगा तय? शुभमन गिल ने कर दिया खुलासा

इंग्लिश कप्तान ने बुमराह को लेकर क्यों कहा यह भारत की समस्या? खुद को बताया इस खतरनाक भारतीय का फैन

Latest Cricket News