1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs LSG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, मुल्लांपुर में किसका होगा राज? पढ़ें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, मुल्लांपुर में किसका होगा राज? पढ़ें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG Pitch Report: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : AFP ऋषभ पंत

PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल के जारी सीजन का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब की टीम इस वक्त जहां जीत के रथ पर सवार है, वहीं लखनऊ की टीम के लिए ये सीजन अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है। पंत की कप्तानी में टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ दो में जीत मिल पाई है। वहीं पंजाब अभी तक एकमात्र ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि पंजाब वर्सेस लखनऊ के मैच के दौरान मुल्लांपुर स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

PBKS vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज

मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मदद प्रदान करती है। यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को पावरप्ले में नई बॉल से मदद मिलती है, स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल में आते हैं और वहां उन्हें विकेट मिलती है। डेथ ओवरों में ओस पड़ने पर पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है। इस मैदान पर लगभग 170 रन का स्कोर बनाना मुश्किल होता है, और शाम के मैचों में ओस की वजह से चेज करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा होता है। अभी तक इस सीजन यहां हुए दोनों मैच पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। जीटी के खिलाफ पंजाब ने 163 तो हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों का टारगेट चेज किया था। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले फील्डिंग कर सकता है।

मुल्लांपुर स्टेडियम का आईपीएल में कैसा है रिकॉर्ड?

मुल्लांपुर स्टेडियम में अब एक आईपीएल के कुल 13 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 6 बार टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए 7 टीमों ने बाजी मारी है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम को 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं टॉस हारने वाली टीम सिर्फ 4 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है। इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 228/5 है, ये स्कोर मुंबई इंडियंस ने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

PBKS vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा न्यू चंडीगढ़ का मौसम

इस मैच के लिए वेदर की बात करें तो 19 अप्रैल के शाम को मुल्लांपुर में मौसम गर्म और ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है और तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। बारिश के आसार 10 फीसदी है, जिसका मतलब है कि फैंस पूरे 40 ओवर का बिना किसी रुकावट के मैच देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें

RR के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए गुड न्यूज, 18 करोड़ वाला खिलाड़ी जुड़ा टीम के साथ

ODI World Cup 2027 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया अजीत अगरकर का कार्यकाल

Latest Cricket News