PBKS vs SRH Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 17वां लीग मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम 6 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही, जिसमें उन्हें 220 रनों का टारगेट मिला था और उसे उन्होंने 18.5 ओवर्स में आसानी से हासिल कर लिया।
इस मैच में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 74 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 38 जबकि हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया।
पंजाब किंग्स की टीम के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को धमाकेदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर्स में ही 99 रन जोड़ दिए थे। प्रियांश आर्या के बल्ले से इस मैच में 20 57 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में 25 गेंदों में 51 रन बनाए। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को एक छोर से संभालने के साथ 33 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में गेंद से शिवांग शर्मा प्रभावित करने में कामयाब रहे जिन्होंने 4 ओवर्स में 33 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए।
PBKS vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
पंजाब किंग्स - नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
सनराइजर्स हैदराबाद - जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामेंदु मेंडिस।
Latest Cricket News