1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बाबर-रिजवान का हुआ डिमोशन, 12 नए प्लेयर्स को मिली एंट्री

PCB ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बाबर-रिजवान का हुआ डिमोशन, 12 नए प्लेयर्स को मिली एंट्री

पाकिस्तान टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एक और झटका लगा है। एशिया कप से बाहर होने के बाद अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी उनका डिमोशन हुआ है।

Pakistan Cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY पाकिस्तान क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जिन्हें एशिया कप के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है, उन्हें इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी नुकसान झेलना पड़ा है। इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनका डिमोशन हुआ है।

एक भी खिलाड़ी नहीं बन पाए ग्रेड ए का हिस्सा

2025-26 के लिए PCB द्वारा जारी किए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक भी खिलाड़ी ग्रेड ए का हिस्सा नहीं हैं। बाबर और रिजवान जो इससे पहले कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए के प्लेयर थे उन्हें इस बार ग्रेड बी में रखा गया है। पिछले कुछ समय से इन दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा है। इस वजह से उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नुकसान झेलना पड़ा है।

पांच प्लेयर्स का हुआ प्रोमोशन

इनके अलावा अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, सैम अयूब और शादाब खान का प्रोमोशन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी पिछली बार ग्रेड सी का हिस्सा थे, अब उन्हें ग्रेड बी में प्रोमोट किया गया है।

12 नए प्लेयर्स को मिली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले लिस्ट में जगह

पिछले बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने 27 खिलाड़ियों को जगह दी थी, लेकिन इस बार उन्होंने खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा किया है। इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 प्लेयर्स को शामिल किया गया है, जिसमें 12 नए चेहरे हैं। अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम इन सभी खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिस्ट में शामिल किया गया है।

2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने वाले पाकिस्तान के प्लेयर्स

ग्रेड B (10 खिलाड़ी): अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी

ग्रेड C (10 खिलाड़ी): अब्दुल्लाह शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील

ग्रेड D (10 खिलाड़ी): अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफियान मुकीम

यह भी पढ़ें

Asia Cup: जिस खिलाड़ी के भरोसे उतरेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, वो तो है सुपर फ्लॉप

टी20 इंटरनेशनल में तहलका मचाने के बाद अब वनडे में भी डेब्यू, अचानक सुर्खियों में आया ये खिलाड़ी

 

Latest Cricket News