1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान को PCB ने फिक्सिंग की जांच के बाद दी राहत, घरेलू क्रिकेट में करेंगे वापसी, कप्तान भी बने

मोहम्मद रिजवान को PCB ने फिक्सिंग की जांच के बाद दी राहत, घरेलू क्रिकेट में करेंगे वापसी, कप्तान भी बने

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ी राहत मिली है। मैच फिक्सिंग, ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के आरोपों को लेकर उन पर जांच चल रही है, लेकिन इसके बावजूद पीसीबी (PCB) ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद अब रिजवान चल रहे प्रेसिडेंट्स कप फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे, जिससे जांच के बीच उन्हें राहत मिलती नजर आ रही है।

मोहम्मद हफीज ने दी मोहम्मद रिजवान को लेकर बड़ी जानकारी

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड (SNGPL) के डायरेक्टर व हेड कोच मोहम्मद हफीज ने यह कन्फर्म किया है कि उन्हें पीसीबी (PCB) के डोमेस्टिक क्रिकेट डिपार्टमेंट से एक ईमेल मिला है। इस ईमेल में मोहम्मद रिजवान को 19 अक्टूबर से मैच खेलने की आधिकारिक अनुमति दे दी गई है। हाफीज ने बताया कि टूर्नामेंट का पांचवां राउंड 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें रिजवम SNGPL टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

रिजवान को इंग्लैंड दौरे से बुलाया गया था वापस

अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद, पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को बीच दौरे से वापस बुला लिया गया था और उन पर घरेलू क्रिकेट खेलने की रोक लगा दी गई थी। इन दोनों खिलाड़ियों से नेशनल साइबर क्राइम सेल (NCCA) ने पूछताछ की, क्योंकि उन पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में शामिल होने का आरोप लगा था।दरअसल इंग्लैंड दौरे के बीच में ही टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद, रिजवान ने शान मसूद की गैरमौजूदगी में SNGPL टीम की कमान संभालने के लिए जॉइन किया था। उन्होंने टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और मीटिंग भी अटेंड की, लेकिन तभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर चल रही जांच का हवाला देते हुए उन्हें तुरंत वापस लौटने का आदेश दिया था।

NPL में खेल सकते हैं रिजवान

मोहम्मद रिजवान की घरेलू क्रिकेट में वापसी की खबर के साथ ही उनके विदेशी लीग में खेलने की चर्चा भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिजवान ने घरेलू प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलने के बजाय नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से एनओसी (NOC) मांगी थी। उन्होंने नेपाल की एक टीम के साथ अपना करार भी पक्का कर लिया है और बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी खत्म होने के बाद ही रिजवान को नेपाल लीग में खेलने की हरी झंडी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें

प्रियांश आर्या 199 रन बनाकर हुए आउट, गुजरात के खिलाफ मैच में कप्तान बडोनी ने भी ठोका शतक

टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड में बदलाव, कीमो पॉल की जगह शमार स्प्रिंगर की हुई एंट्री

Latest Cricket News