1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women World Cup 2025 में पाकिस्तान नहीं जीत पाया एक भी मैच, अब हेड कोच से तोड़ लिया नाता

Women World Cup 2025 में पाकिस्तान नहीं जीत पाया एक भी मैच, अब हेड कोच से तोड़ लिया नाता

महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी महिला टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। इसके बाद कोच और टीम की खूब आलोचना हुई थी।

pakistan women team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तानी महिला टीम

महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर जीत लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं पड़ोसी पाकिस्तानी टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। पाकिस्तानी टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई और खाली हाथों से घर लौट गई। अब इसके बाद पाकिस्तानी टीम के कोच मोहम्मद वसीम पर गाज गिरी।

पाकिस्तान महिला टीम को अब नए कोच की तलाश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया है कि पाकिस्तानी महिला टीम के मुख्य कोच मोहम्मद वसीम का कार्यकाल पूरा हो चुका है और जल्दी ही अब नए कोच की घोषणा की जाएगी। इसके लिए प्रोसेस चल रहा है। समय आने पर इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में एक भी मैच नहीं जीत सकी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान टीम के महिला वर्ल्ड कप 2025 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा मुख्य कोच को चुकाना पड़ा है और उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। अब गुजरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान फातिमा सना की कप्तानी में कुल 7 मुकाबले खेले, जिसमें से चार में उन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं तीन मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिए गए। वह सेमीफाइनल में पहुंचना तो दूर, प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही और ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से और दूसरे मैच में भारतीय टीम से 88 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उसे 88 रनों से शिकस्त दी है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ तो उसकी हालत और खराब हो गई, जब उसे 150 रनों से शिकस्त मिली।

आज तक महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है पाकिस्तान

महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तानी टीम आज तक एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है। साल 2009 में टीम जरूर सुपर-6 में पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद हर एडिसन में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के इस ग्राउंड में 17 साल बाद होगा इंटरनेशनल मैच, शाहीन पहली बार करेंगे ODI में कप्तानी

कब और किस टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर खेलेंगी अगला मैच, यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

Latest Cricket News