1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे से मिले PM मोदी, पटना एयरपोर्ट पर हुई छोटी-सी मुलाकात

भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे से मिले PM मोदी, पटना एयरपोर्ट पर हुई छोटी-सी मुलाकात

आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने वाले 14 साल के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

PM Modi Meets Vaibhav Suryavanshi And His Family At Patna airport- India TV Hindi
Image Source : PM MODI/X पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से की मुलाकात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर 14 साल के युवा उभरते भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से छोटी-सी मुलाकात की जहां उस समय वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने वैभव के परिवार के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें अपने भी सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

वैभव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं

आईपीएल 2025 में जब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की तरफ डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी को उसके बाद प्रभावित जरूर किया। वहीं पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तस्वीरें साझा करने के साथ लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा देखने को मिल रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।

 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वैभव ने आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के दौरान 19 अप्रैल को हुए राजस्थान और लखनऊ के बीच मुकाबले में डेब्यू किया तो वह आईपीएल में सबसे कम उम्र खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं इसके अलावा वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेलने के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

वैभव को कुल 7 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 36 के औसत से कुल 252 रन बनाएं। इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट जहां 206.56 का रहा तो वहीं उनके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल 2025 का सीजन कुछ खास नहीं रहा और उनका सफर लीग स्टेज मुकाबलों के साथ ही खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें

इन चार खिलाड़ियों ने पिछले साल भी खेला था IPL फाइनल, इस बार RCB की बदल दी किस्मत

IPL 2025 में बड़ा ट्विस्ट: पंजाब तो बच गई, अब कौन सी टीम फाइनल से पहले होगी बाहर

Latest Cricket News