1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के सेलेक्शन कमिटी में इन दो दिग्गजों को मिली जगह, एक जीत चुका है वर्ल्ड कप

BCCI के सेलेक्शन कमिटी में इन दो दिग्गजों को मिली जगह, एक जीत चुका है वर्ल्ड कप

बीसीसीआई ने अजित अगरकर की सिलेक्शन कमेटी में दो नए नामों को शामिल किया। जिसमें से एक खिलाड़ी ऐसा है जो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम का हिस्सा था।

RP Singh- India TV Hindi
Image Source : X@ICC आरपी सिंह

मिथुन मन्हास के बीसीसीआई प्रेसिडेंट बनने के बाद से की सिलेक्शन कमेटी में दो बड़े बदलाव हुए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह मेंस को सेलेक्शन कमिटी में शामिल किया गया है। इसी बीच दिल्ली की अमिता शर्मा को महिला क्रिकेट की सिलेक्शन का चेयरपर्सन चुना गया है। BCCI सिलेक्शन टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को अब दो नए दिग्गजों का साथ मिलेगा और ये सभी मिलकर आने वाले वाले दिनों में भारतीय टीम का चयन करते हुए नजर आएंगे।

आरपी सिंह जीत चुके हैं टी-20 वर्ल्ड कप

आरपी सिंह की बात करें तो वह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। अब वे नेशनल सीनियर सेलेक्शन कमिटी के सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे। आरपी सिंह भारत के लिए 14 टेस्ट के अलावा 58 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर वह भारत के लिए 124 विकेट ले चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में प्रज्ञान ओझा का रिकॉर्ड है काफी अच्छा

प्रज्ञान ओझा की बात करें तो वह 2008 से 2013 तक भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट में 113 विकेट लिए। इसके अलावा उन्हें 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी खेलने का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में ओझा ने हैदराबाद, बंगाल और बिहार के लिए खेला। क्रिकेट से संन्यास के बाद ओझा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह सेलेक्शन कमिटी में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

आपको बता दें कि 28 सितंबर को बीसीसीआई की एजीएम मीटिंग हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस दौरान मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राजीव शुक्ला एक बार फिर उपाध्यक्ष चुने गए हैं. देवजीत सैकिया सचिव, ए रघुराम भट्ट- कोषाध्यक्ष और प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के संयुक्त सचिव बने हैं।

यह भी पढ़ें

BCCI लाया नया नियम, इस उम्र के खिलाड़ियों को IPL से पहले खेलना होगा रणजी ट्रॉफी मैच

Asia Cup Final को लेकर दुबई पुलिस ने जारी किए सख्त नियम, फैंस नहीं मना पाएंगे जीत का जश्न

Latest Cricket News