भारतीय टीम से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ अपने खेल ज्यादा किसी और कारण से चर्चा में बने रहते हैं, जिसमें अब मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने उन्हें जवाब ना दाखिल करने के मामले में 100 रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसमें ये कार्रवाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की अर्जी पर हुई सुनवाई के दौरान हुई। फरवरी 2023 में अंधेरी के एक पब में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच विवाद हुआ था, जिसमें गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
अदालत ने जताई नाराजगी, लगाया जुर्माना
पृथ्वी शॉ द्वारा इस मामले में लगातार जवाब ना दाखिल करने पर मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने नाराजगी जताने के साथ उनपर जुर्माना लगाया है, जिसमें शॉ को अदालत की तरफ से फरवरी से लेकर जून तक का समय दिया गया था। अदालत की तरफ से 13 जून को पृथ्वी शॉ को जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया था। इसके बाद 9 सितंबर को कोर्ट की तरफ से शॉ पर 100 रुपए का जुर्माना लगाए जाने के साथ उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए एक और मौका दिया गया है, जिसमें इस मामले की सुनवाई 16 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है। पूरा मामला फरवरी 2023 का है, जब मुंबई के अंधेरी इलाके के एक पब में पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच विवाद हुआ था।
सेल्फी लेने को लेकर हुई थी बहस
फरवरी 2023 में मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शॉ पर हुए हमले के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था जो अभी जमानत पर बाहर हैं। वहीं इस घटना का वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इस घटना के बाद सपना गिल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ जिसके बाद उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया था।
(PTI INPUTS)
ये भी पढ़ें
वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह
IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत
Latest Cricket News