A
Hindi News खेल क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने छेड़खानी के मामले में कोर्ट में दाखिल किया बयान, आरोपों को बताया झूठा

पृथ्वी शॉ ने छेड़खानी के मामले में कोर्ट में दाखिल किया बयान, आरोपों को बताया झूठा

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ जिनपर साल 2023 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री सपना गिल द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, उस मामले में शॉ ने 16 दिसंबर को डिंडोशी सेशन कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है।

prithvi shaw- India TV Hindi Image Source : PTI पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ जो पिछले काफी समय से टीम इंडिया में अपनी वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं उनपर फरवरी 2023 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री सपना गिल द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। ये मामला उस समय हुआ जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक होटल-क्लब में डिनर कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग बार-बार उनसे सेल्फी लेने की मांग करने लगे। बार-बार परेशान किए जाने पर होटल स्टाफ ने उन लोगों को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद शॉ ने दावा किया कि इसके बाद उन लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और उनका पीछा किया। अब इस मामले में पृथ्वी शॉ ने डिंडोशी सेशन कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है।

पृथ्वी शॉ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बताया झूठा

16 दिसंबर को मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री सपना गिल द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर अपना जवाब दाखिल किया। शॉ ने अदालत में दिए अपने बयान में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और उन्हें बदनाम करने के इरादे से लगाए गए हैं। शॉ ने इस मामले को लेकर उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सपना गिल और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था और बाद में उन्हें जमानत मिली। वहीं, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस याचिका पर शॉ और उनके साथी आशीष यादव ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया है। डिंडोशी सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी।

आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखेंगे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ जो घरेलू क्रिकेट में इस साल अपने फॉर्म से प्रभावित करने में कामयाब रहे उन्हें आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है। शॉ पिछली बार हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे और इस बार हुए ऑक्शन में शुरुआत में जब उनका नाम पुकारा गया तो उस समय किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके बाद आखिरी राउंड में दुबारा नाम पुकारे जाने पर 75 लाख रुपये में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 ऑक्शन हुआ खत्म कुल 77 प्लेयर्स बिके, यहां देखें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड

12.90 करोड़ में पांच प्लेयर्स, IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने बनाई जबरदस्त टीम, देखें उनका फुल स्क्वॉड

Latest Cricket News