A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: छक्के से घायल PBKS के फैन का प्रीति जिंटा ने वीडियो काल कर जाना हाल, धर्मशाला आने का दिया न्यौता

VIDEO: छक्के से घायल PBKS के फैन का प्रीति जिंटा ने वीडियो काल कर जाना हाल, धर्मशाला आने का दिया न्यौता

पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने उस बुजुर्ग फैन का हाल जाना, जो मैच के दौरान छक्के से घायल हो गया था। दोनों ने वीडियो कॉल कर उनकी तबीयत की जानकारी ली और धर्मशाला में होने वाले मैच में खास मेहमान के तौर पर आने का न्योता दिया।

Punjab Kings- India TV Hindi
Image Source : PUNJAB KINGS VIDEO SCREENGRAB पंजाब किंग्स

Punjab Kings: IPL 2026 में जहां मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश फैंस का मनोरंजन कर रही है, वहीं एक छक्का ऐसा भी रहा जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने खेल भावना और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर दी। दरअसल, पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के छक्के से दर्शक दीर्घा में बैठे एक फैन कृष्ण चंद चोटिल हो गए। उनको आंख के पास चोट लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीती जिंटा और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने घायल फैन का हाल जानकर दिल जीत लिया। 

छक्के से घायल हुआ था बुजुर्ग फैन

यह घटना पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में घटी। इस मैच के दौरान प्रियांश आर्य के एक जोरदार छक्के से स्टैंड्स में बैठे एक बुजुर्ग फैन को चोट लग गई थी, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, बाद में मेडिकल टीम द्वारा फैन को इलाज के लिए ले जाया गया।

वीडियो कॉल कर पूछा हाल

मैच के बाद प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने उस फैन से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और उनका हालचाल जाना। दोनों ने फैन को बताया कि वे उनकी चोट को लेकर काफी चिंतित थे। आर्य ने वीडियो कॉल के दौरान फैन से कहा कि उन्होंने वो वीडियो देखा और उन्हें चिंता हुई कि कहीं यह कोई बड़ी चोट तो नहीं है।

प्रीति जिंटा ने फैन को खास अंदाज में धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स के मैच में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इस बार हम आपको हेलमेट पहनाएंगे। बस एहतियात के तौर पर। ताकि अगर गेंद आती भी है, तो आप सुरक्षित और महफूज रहें। जिंटा यह हल्का-फुल्का मजाक पंजाब के फैन के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला था और अब सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। फ्रेंचाइजी ने चोटिल फैन को धर्मशाला में होने वाले मैच के लिए खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया है। इससे यह साफ होता है कि पंजाब की टीम सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखती है।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: सरफराज खान ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, चेपॉक में लूटी महफिल

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News