PSL 2026, QTG vs KRK: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में क्वेटा ग्लेडिएटर्स और कराची किंग्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे कराची किंग्स की टीम 14 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मुकाबले में क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम के कप्तान सऊद शकील ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कराची किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 181 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से मोईन अली के बल्ले का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 35 तो वहीं साद बेग के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से गेंदबाजी में अहमद दानियाल ने तीन विकेट तो वहीं अल्जारी जोसेफ 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।
टारगेट का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम की शुरुआत तो अच्छी रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 79 के स्कोर पर गंवाया, लेकिन इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला, जिसके चलते क्वेटा की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। क्वेटा की तरफ से इस मैच में शमील हुसैन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। वहीं कराची किंग्स की गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें हसन अली का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 27 रन देने के साथ 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोईन अली, सलमान आगा और एडम जम्पा 1-1 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कराची किंग्स - डेविड वॉर्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, मोइन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, शाहिद अजीज, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमजा।
क्वेटा ग्लेडिएटर्स - सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, रिले रोसौव, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
Latest Cricket News