1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL Lahore vs Hyderabad: लाहौर कलंदर ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से दी मात

PSL Lahore vs Hyderabad: लाहौर कलंदर ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से दी मात

PSL Lahore vs Hyderabad Score Update: पीएसएल के पहले दिन लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबला खेला गया। लाहौर ने हैदराबाद को 69 रनों से धूल चटाई।

Shaheen Shah Afridi- India TV Hindi
Image Source : GETTY शाहीन अफरीदी

PSL Lahore vs Hyderabad Score Update: पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन का 26 मार्च को आगाज आज हो गया। पहले मैच में लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समेन की टीमें आमने - सामने हुईं। लाहौर कलंदर्स ने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का शानदार अंदाज में आगाज किया। लाहौर ने हैदराबाद को 69 रनों से करारी शिकस्त दी। लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले ​बैटिंग चुनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 130 रनों पर ढेर हो गई।

3 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच

इस बार के सीजन में कुल मिलाकर 44 मैच खेले जाएंगे। शनिवार यानी 28 मार्च को डबल हेडर भी है। आज से शुरू होकर लीग मैच 26 अप्रैल तक चलेंगे। उसके बाद आगे के मैच होंगे। 3 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा। इस बार आठ टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। 

हैदराबाद किंग्समैन टीम: सैम अयूब, शरजील खान, माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), शयान जहांगीर, हम्माद आजम, कुसल परेरा, सैयद साद अली, हसन खान, रिले मेरेडिथ, इरफान खान, आकिफ जावेद, रिजवान महमूद, मोहम्मद अली, मोहम्मद तय्यब आरिफ, हुनैन शाह, आसिफ महमूद

लाहौर कलंदर्स टीम: फखर जमां, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उसामा मीर, गुडाकेश मोती, हुसैन तलत, डुनिथ वेलालेज, रुबिन हरमन, हसीबुल्लाह खान, तय्यब ताहिर, उबैद शाह, मोहम्मद फारूक। 

Latest Cricket News