1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 में बड़ा ट्विस्ट: पंजाब तो बच गई, अब कौन सी टीम फाइनल से पहले होगी बाहर

IPL 2025 में बड़ा ट्विस्ट: पंजाब तो बच गई, अब कौन सी टीम फाइनल से पहले होगी बाहर

पंजाब किंग्स की टीम अभी आईपीएल जीतने की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। लेकिन जब एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात की टीम भिड़ेंगी तो एक टीम का खेल खत्म हो जाएगा।

punjab kings- India TV Hindi
Image Source : PTI पंजाब किंग्स

IPL 2025 Qualifier 1: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पंजाब किंग्स की टीम भले हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी उसकी खिताब जीतने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। पंजाब की टीम आईपीएल में खिताब जीतेगी या फिर उससे पहले ही बाहर हो जाएगी, इसका जवाब तो बाद में मिलेगा, लेकिन इससे पहले एक और टीम बाहर हो जाएगी। ऐसा आईपीएल के नियमों के कारण हो रहा है। 

पंजाब किंग्स हारकर भी ​क्यों नहीं हुई आईपीएल से ​बाहर?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम आरसीबी से आठ विकेट से क्वालीफायर 1 में हार गई है। लेकिन इसके बाद भी अभी बाहर नहीं हुई है। टीम ने चुंकि अंक तालिका में पहले नंबर पर फिनिश किया था, इसलिए उसे फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा। आईपीएल टीमें जब लीग फेज के बाद प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं तो भी ढील नहीं देतीं, इसका कारण ये है कि उनकी कोशिश रहती है कि पहले या​ फिर दूसरे नंबर फिनिश करें। क्वालीफायर 1 में टॉप 2 टीमों के बीच मुकाबला होता है। इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाती है, लेकिन हारने वाली टीम बाहर नहीं होती। उसे एक और मौका मिलता है। 

एलिमिनेटर में किन दो टीमों के बीच होगा मुकाबला?

अब आईपीएल में 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इसमें गुजरात टाइटंस और मुंबई के बीच आमना सामना होगा। इस मैच को जो भी टीम हारेगी, वो खिताब जीतने की रेस से बाहर हो जाएगी। यानी उसका खेल खत्म हो जाएगा। अब तक छह टीमें खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, सातवीं टीम शुक्रवार को मिल जाएगी। ए​लिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में तो नहीं जा पाएगी, लेकिन उसे क्वालीफायर 2 खेलने का मौका जरूर मिल जाएगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का मुकाबला क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से होगा। यानी ​कुल मिलाकर देखें तो क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम को तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एमिमिनेटर हारने का मतलब टूर्नामेंट से बाहर। 

क्या एलिमिनेटर हारने वाली टीम हो जाएगी बाहर?

अब जब एलिमिनेटर में जब जीटी और एमआई की टीमें टकराएंगी तो मुकाबला अपने चरम पर होगा। केवल खिताब ही दांव पर नहीं होगा, ​बल्कि सवाल आगे जाने और बाहर होने का भी रहेगा। जहां एक ओर गुजरात की टीम ने अंक तालिका में तीसरे नंबर पर फिनिश किया था, वहीं मुंबई की टीम ने चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। पंजाब किंग्स के बाहर होने और खिताब जीतने से पहले ये जरूर पता चल जाएगा कि वो सातवीं टीम कौन सी होगी, जो अब आईपीएल नहीं जीत पाएगी। 

Latest Cricket News